Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
social/viral

महाराष्ट्र: सुप्रसिद्ध विठ्ठल मंदिर में 1 टन अंगूर से की थी सजावट, लेकिन आधे घंटे में ही सारे अंगूर गायब! चमत्कार या फिर कुछ और?

महाराष्ट्र के एक सुप्रसिद्ध मंदिर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंढरपुर स्थित विथुराई मंदिर को गुजरात आमलकी एकादशी के मौके पर अंगूर और विविध फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। बताया जा रहा है कि मंदिर की सजावट में एक टन अंगूर का इस्तमाल किया गया था। परंतु, यह सारे अंगूर अचानक ही गायब हो गये। जब लोगों का ध्यान इस ओर गया तो सभी हैरान रह गए। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये अंगूर अचानक कहां गायब हो गए।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना महाराष्ट्र के सोलापुर जिलें के पंढरपुर स्थित विथुराई मंदिर की है। आमलकी एकादशी के अवसर पर विथुराई मंदिर को अंगूर और फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। भगवान विठ्ठल रुक्मिणी को सजाने के लिए एक टन अंगूर का उपयोग किया गया था। परंतु, आधे घंटे में ही सजावट के लिए लगाए गए सभी अंगूर गायब हो गए। इसको लेकर चर्चा तब शुरू हुई, जब श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू हुए और आधे घंटे में ही एक टन अंगूर का दाना भी नहीं मिला। मंदिर के पुजारी सहित मौके पर मौजूद भक्त अभी भी इस घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

भक्तो की प्रसाशन से जांच की मांग

विठ्ठल रुक्मिणी के गभरा के भक्तों का कहना है कि एक टन अंगूर अचानक कैसे गायब हो सकता है। वहीं, कुछ लोगो का कहना है कि, यह सिर्फ एक चमत्कार हो सकता। बता दे कि इस घटना के बाद से क्षेत्र में केवल अंगूर के गायब होने की ही बात चल रही है। इतना ही नहीं यह जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे जिससे मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इसमे गड़बड़ी होने की भी शंका जताई और इस मामले में प्रसाशन से जांच की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

India Post Office ने Postman, Mail Guard, MTS पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई देखें योग्यता।

Admin

26 જાન્યુઆરી લાલકિલ્લા પરેડ માટે ભારતભર ની 1400 ટીમ માંથી ભાવનગરનું સંસ્કાર ગ્રૂપ આખરી પડાવ માં વિજેતા થઈ પસંદગી પામ્યું.

Admin

ડોમેસ્ટિક કંપની મેક્સિમાએ લોન્ચ કરી નવી સ્માર્ટવોચ, કોલિંગ ફીચર નથી પરંતુ ફોન રિસીવ કરી શકશે

Admin

ભાવનગર ભોજપરા ના યુવાનને રખડતા ઢોરે ઢીકે ચડાવતા મોત

Admin

પાલિકાના સદસ્યોના પ્રયાસોથી યોજના થકી 1.90 કરોડ રૂપિયાની લોન આપી લીંબડીના શેરી ફેરિયાઓને આત્મનિર્ભર બનાવવા મદદ કરી

Karnavati 24 News

વડોદરા: 4 લોકો લીફ્ટમાં નીચે ઉતરતા હતા, અને અચાનક જ…

Admin
Translate »