Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

भारत में पहला टेस्ट अभी खत्म नहीं हुआ और पैट कमिंस का गणित बदल गया…

क्या से क्या हो गए देखते देखते… फिलहाल ये हाल हो चुका है ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का। अपने देश से जब आए थे तो बड़े शान से आए थे, लेकिन भारत का पहला टेस्ट अभी खत्म भी नहीं हुआ है और उसका सारा घमंड चकना चूर हो गया है। अगर आप उन्हें नागपुर टेस्ट में खेलते देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि क्या वह वही पैट कमिंस हैं जो 6 हफ्ते पहले थे। अब ऐसा क्या हुआ कि उनका चेहरा ही बदल गया है।

यहां आंकड़ों यानी कमिंस की गेंदबाजी के गणित में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ये वो गणित है जो 6 हफ्ते पहले क्लियर हुआ करता था। लेकिन भारतीय टीम ने उनका गणित बदल दिया है। जिससे पैट कमिंस ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भी संकट में है।

करीब 6 हफ्ते पहले पैट कमिंस ने टेस्ट मैच की एक पारी में गेंदबाजी का निजी रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर गेंदबाजी करते हुए 16 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया था। यह उनके टेस्ट करियर की एक पारी में डाली गई सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी स्पैल थी।

लेकिन, अब 6 हफ्ते बाद इनका सबसे बेहतरीन गणित उल्टा पड़ रहा है। क्योंकि उन्होंने अपने टेस्ट करियर का सबसे महंगा प्रदर्शन दिया है। भारतीय मैदान पर कमिंस की बिगड़ती हालत का अंदाजा आप उनके गेंदबाजी के आंकड़ों से लगा सकते हैं, जो नागपुर में देखने को मिला है। यहां भारत के खिलाफ उन्होंने अब तक 18 ओवर में 4.11 की इकॉनमी से 74 रन दिए हैं और बदले में सिर्फ 1 विकेट लिया है।

संबंधित पोस्ट

INDvsAUS टेस्ट सीरीज़ कौन जीतेगा? पूर्व दिग्गज कप्तान ने की भविष्यवाणी, दिया बड़ा बयान

Admin

IPL 2023: RCBને હરાવીને મુંબઈ ઈન્ડિયન્સ પહોંચી પ્લેઓફની નજીક, જાણો તમામ સમીકરણો

Karnavati 24 News

પાટણ જૈન જાગૃતિ સેન્ટર દ્વારા આયોજિત રોયલ ફ્રેન્ડ્સ ક્રિકેટ કપ-2022માં મંત્ર ઈલેવન ચેમ્પિયન બની

Admin

टीम इंडिया के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड: लगातार 13 टी20 जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका, आईपीएल के सितारे होंगे सुर्खियों में

Karnavati 24 News

કેપ્ટને 14 બોલમાં ફટકાર્યા 64 રન, બાંગ્લાદેશ સામે આયરલેન્ડે રચ્યો ઇતિહાસ

Admin

भारतीय रेसलरो के सामने दुनिया चित – विनेश ने जीता गोल्ड

Karnavati 24 News