Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Business

तेजी पर लगा ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट

सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी 2000 से ज्यादा की गिरावट आई है। अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। जारी तेजी के बीच आपके पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है। आज सोने की कीमत 58,800 रुपये के करीब बंद हुई है। चांदी की कीमत 69,300 रुपए है।

सोना चांदी हुआ सस्ता

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 681 रुपए की गिरावट के साथ 57,929 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने का भाव बीते कारोबारी सत्र में 58,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी का भाव भी 2,045 रुपये की गिरावट के साथ 70,335 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरा

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। विदेशी बाजार में सोना गिरकर 1,913 डॉलर प्रति औंस पर आ गया जबकि चांदी 23.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

संबंधित पोस्ट

गर्मी में बारिश जैसे हालात के चलते फ्रिज और एसी की बिक्री में नहीं हुई बढ़ोतरी

एयर इंडिया के विमान में मिले खाना से निकला कीड़ा, यात्री ने शेयर किया वीडियो

Admin

એલોન મસ્કે ગિનિસ વર્લ્ડ રેકોર્ડમાં નામ નોંધાવ્યું, કારણ જાણીને તમને પણ આશ્ચર્ય થશે

Admin

PM Kisan Mandhan: આ સરકારી સ્કીમ ખેડૂતોને આપે છે પેન્શન, વૃદ્ધાવસ્થામાં દર મહિને મળશે 3000 રૂપિયા

Admin

સુરત-મહિલાઓ પોતાની કળાથી બનાવેલી વસ્તુઓનું વેચાણ કરી બની રહી છે આત્મનિર્ભર, હવે શરુ થયું વેચાણ કેન્દ્ર

Admin

दिन भर उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Karnavati 24 News
Translate »