Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

फरीदाबाद: अवैध हथियार सहित युवक को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद, 29 जनवरी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 ने अवैध हथियार सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम महिपाल(30) है। आरोपी फरीदाबाद के नेकपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने बाईपास रोड रोजगार्डन के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी पिस्तोल और एक कारतूस बरामद हुआ है।
आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-17 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आऱोपी देसी पिस्तोल को 2-3 महीने पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ किसी अनजान व्यक्ति से 9000 रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में चोरी, गौ तस्करी औऱ अवैध हथियार के सात मामले दर्ज है। आरोपी अवैध हथियार किसी वारदात को अंजाम देने वाला था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

संबंधित पोस्ट

कर्नाटक में रोड शो के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर कार के पास पहुंचा युवक

Admin

ભારતમાં નકલી નોટોની જાળ ફેલાવી રહી છે ડી કંપની! NIAની તપાસમાં દાઉદની ગેંગની ભૂમિકા સામે આવી

Admin

एमपी के खंडवा कोर्ट का बड़ा फैसला,40 आरोपियों को 7-7 साल की सजा।

Admin

પાકિસ્તાનમાં હોળીની ઉજવણી કરી રહેલા હિન્દુ વિદ્યાર્થીઓ પર બે દિવસમાં બીજો હુમલો

Karnavati 24 News

एक छोटी सी लव स्टोरी : 23 साल की टीचर,16 साल का स्टूडेंट, हुए फरार

Admin

ભેસાણ ના પરિવાર સાથે ઝઘડો કરવા આવેલી યુવતી સહિત 10 સામે ગુનો દાખલ

Admin
Translate »