Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ने मोस्ट वांटेड ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद, 30 नवंबर। क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने 5000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन है आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से उत्तर प्रदेश के कोसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथी रोहित को क्राइम ब्रांच टीम ने 52.130 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना धौज में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी रोहित आरोपी सचिन से गांजा खरीद कर लाता था। आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस ने कई बार रेड की है, मगर वो पुलिस के काबू नहीं आया। इस बार पुख्ता सूचना मिलने पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

संबंधित पोस्ट

ગાંધીનગર: પ્લોટનું ભાડું અને વીજળી બિલ ન ચૂકવી 11.33 લાખની છેતરપિંડી કરનાર દંપતી સામે ફરિયાદ

Admin

एमपी के उज्जैन में BJP विधायक पारस जैन के सामने पार्षद को चाकू घोंपा।

Admin

बिहार: नालंदा जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

Admin

एटा : स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, बस स्टैंड पर फेंक कर भागे

Admin

અમદાવાદ: ભેજાબાજ કિરણ પટેલ સામે વધુ એક ફરિયાદ! આજે રિમાન્ડ પૂર્ણ થતા કોર્ટમાં કરાશે રજૂ

Admin

પ્રોહિબીશન ની ગણનાપાત્ર કેસ શોધી કાઢતી દાહોદ એ ડિવીઝન પોલીસ.

Admin
Translate »