Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

झारखंड की बेटी अष्टम करेगी भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी.. FIFA WOMEN’S WORLD CUP 2022

गुमला FIFA विश्व कप 2022 अंडर-17 झारखंड के लिए सम्मान समाचार लेकर आया है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा हो चुकी है, जिसमें झारखंड के गुमला जिले की विशुनपुर प्रखंड के बनारी गोरारा टोली की रहने वाली झारखंड की बेटी अष्टम उरांव को राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इसको लेकर न सिर्फ परिजन बल्कि पूरे विशनपुर प्रखंड में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय टीम के कप्तान अष्टम उरांव के पिता हीरालाल उरांव ने कहा कि आज मुझे अपनी बेटी पर गर्व है उन्होंने पूरे दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया।

पिता ने कहा अत्यंत गौरव का क्षण

अष्टम उरांव के पिता ने बताया कि गरीबी के कारण किसी प्रकार वह अपने बच्चों को शिक्षा दिया। लगन और मेहनत के बल पर उसने ये मुकाम पाया। विशुनपुर जैसे जगह में खेल की कोई सुविधा नहीं होने के बावजूद वह आज भारतीय महिला टीम की कप्तान बन गई है। इससे मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है।

मां ने कहा गरीबी से पाल पोस कर बड़ा किया

अष्टम उरांव की मां तारा देवी ने बताया कि अष्टम शुरू से ही जुझारू लड़की रही है।वह जिस काम को ठानलेती है पूरे मन के साथ करती है। यही वजह है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी बच्चों को माड़ भात खिला कर परवरिश की है। बच्ची ने अपनी मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया।

संबंधित पोस्ट

કોબા ખાતે સ્વર્ણિમ ગુજરાત MLA ક્રિકેટ લીગની 3 મેચ રમાઈ

रेड-यलो कार्ड तो बहुत देखा लेकिन ये व्हाइट कार्ड क्या है? फुटबॉल के इतिहास में पहली बार हुई एन्ट्री

Admin

PAK Vs NZ: પાકિસ્તાન ક્રિકેટ બોર્ડે હારથી શીખ્યો પાઠ, બાબર આઝમને ફરી સોંપી કેપ્ટનશીપ

Admin

IND Vs AUS / जडेजा ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर, 109 रनों पर समेट दी आधी टीम

Admin

कप्तानी छोड़ने के बाद वायरल हुआ धोनी का पुराना VIDEO: हर्षा भोगले ने पूछा था- आप विरासत छोड़ रहे हैं; माही का जवाब था- अभी आईपीएल नहीं छोड़ा है

Karnavati 24 News

T-20 मार्टिन गुप्टिल ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

Karnavati 24 News
Translate »