दमन जिला इन्टर स्कूल क्रीड़ा स्पर्धा में अंडर 14,17,19 के गर्ल्स एवं बॉयज के लिए टेबल टेनिस, चेस, कैरम स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस दमन जिला इन्टर स्कूल क्रीड़ा स्पर्धा में दुसरे दिन दमन जिला के सभी स्कूल के गर्ल्स खिलाडियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। दमन जिला इन्टर स्कूल क्रीड़ा स्पर्धा के दुसरे दिन अंडर 14,17,19 गर्ल्स के लिए टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसका परिणाम निम्नलिखित अनुसार है – दमन जिला इन्टर स्कूल टेबल टेनिस स्पर्धा – अंडर 14 गर्ल्स विजेता –आरोही पटेल, फातिमा स्कूल उपविजेता –बतुल काथावाला, शेमफोअर्ड स्कूल तीसरा स्थान-काव्य पाटिल, शेमफोअर्ड स्कूल अंडर 17 गर्ल्स विजेता –विधि कन्दोरिया, फातिमा स्कूल उपविजेता –अनुष्का चोहान, सरकारी हाई स्कूल तीसरा स्थान –यशवी पटेल, श्री मची महजान स्कूल अंडर 19 गर्ल्स विजेता –ख़ुशी राठोड, सरकारी हाई स्कूल इंग्लिश माध्यम उपविजेता –श्रेया सिंह, श्रीनाथजी स्कूल तीसरा स्थान –खुशबू झा, नानी दमन स्कूल इंग्लिश माध्यम दमन जिला इन्टर स्कूल टेबल टेनिस स्पर्धा अंडर 14,17,19 बॉयज के विजेता खिलाडियों को सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी – श्री अक्षय कोटलवार, तालुका खेल संयोजक – श्री देवराज सिंह राठोड़ ने ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया ।
