Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

ओपेक के तीन डॉक्टर पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज़

बस्ती के ओपेक कैली हॉस्पिटल में काम करने वाले तीन डॉक्टरों पर लखनऊ की रहने वाली एक युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद एस पी के आदेश पर आरोपित तीनो डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने एस पी आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर ओपेक हॉस्पिटल में काम करने वाले तीन डॉक्टर डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

पीड़ित युवती ने अपनी तहरीर में बताया की सोशल नेटवर्किंग ऐप पर उसकी मुलाक़ात डॉक्टर सिद्धार्थ से हुई। दोनों की बातचीत होने लगी। धीरे धीरे दोनों के बीच रिश्ता काफी गहरा हो गया। युवती के अनुसार डॉक्टर ने उससे शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए। युवती का आरोप है कि 10 अगस्त 2022 को डॉक्टर सिद्धार्थ उसे ओपेक हॉस्पिटल कैली के छात्रावास ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए।  जब उसने विरोध किया तो डॉक्टर सिद्धार्थ ने अपने दो दोस्तों डॉक्टर कमलेश और डॉक्टर गौतम को भी बुला लिया। इन दोनों ने भी उसके साथ जोर जबरदस्ती करी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित पोस्ट

परिवीक्षा अधिकारी हेमंत पाटीदार को 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Admin

વેરાવળના આંબલિયાળા ફાયરીંગ પ્રકરણમાં આરોપીની માતા સાથે ફરીયાદીને અનૈતિક સંબંધ હોવાથી મારી નાંખવાના ઈરાદે ઘટનાને અંજામ આપ્યું હોવાનો ઘટસ્ફોટ થયો

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और वार्ड बॉय ने बेहोश महिला मरीज के साथ किया रेप

Admin

જાફરાબાદના લોઠપૂર નજીક અકસ્માત સર્જી ભાગી રહેલા શખ્સ પાછળ પૂર્વ સંસદીય સચિવ હીરા સોલંકીએ ગાડી દોડાવી,કાર ચાલકનો કાંઠલો પકડી ભાન કરાવ્યું હીરા સોલંકીએ કાર ચાલકનો ફિલ્મી ઢબે કર્યો પીછો

Karnavati 24 News

हैरान कर रहा ट्रैफिक पुलिस का कारनामा, जानिए कैसे करते हैं पैसे की वसूली

Admin

राजस्थान की किशोरी से अलवर में सामूहिक दुष्कर्म, 8 लोगों पर आरोप : पुलिस

Admin
Translate »