Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

भाजपा हाईकमान ने सीएम धामी, स्पीकर ऋतु खंडूरी और अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को किया दिल्ली तलब।

देहरादून।

उत्तराखंड में एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ गई हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से तलब किए जाने के बाद धामी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। सूत्रों की बात मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार, अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर सीएम धामी पार्टी के आला नेताओं को अपडेट दे सकते हैं। मंगलवार को सीएम धामी का कोई विशेष कार्यक्रम नहीं था। इसी के बीच सीएम धामी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली की दौड़ लगाई।भाजपा विधायकों के मंगलवार दोपहर को अचानक दिल्ली जाने से सत्ता के गलियारों में कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गईं हैं। धामी मंत्रिमंडल में कई बड़े चेहरों की छुट्टी करते हुए मंत्रियों के तीन खाली पदों को भरने की कोशिश होगी। हालांकि, सीएम धामी का कहना है कि उत्तराखंड से जुड़े विकास कार्यों के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को वह अपडेट देंगे, और इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मीटिंग का समय भी लिया। इसी क्रम में उनकी केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी से मानसखंड कॉरिडोर और बदरीनाथ- केदारनाथ में चल रहे कार्यों को लेकर बैठक होनी है। उधर, सीएम के अचानक दौरे से देहरादून का सियासी माहौल में सरगर्मी बढ़ गई। चर्चा चल रही है कि दिल्ली में सीएम मंत्रीमंडल फेरबदल पर भी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।धामी सरकार में अगर कैबिनेट मंत्री बाहर होते हैं तो युवा और नए चेहरों को मौका जरूर मिलता दिखाई दे रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की हामी के बाद अगर कैबिनेट मंत्री ड्रॉप होते हैं तो धामी सरकार के सामने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बीच संतुलन बनाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। साथ ही, धामी सरकार को ब्राहमण और ठाकुर के बीच भी संतुलन बनाना होगा। सूत्रों की बात मानें तो भाजपा हाईकमान मंत्रिमंडल विस्तार की योजना को अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुटा है।

संबंधित पोस्ट

आज पुतिन का जन्मदिन एक आम गरीब कैसे बना राष्ट्र पति

फरीदाबाद: जन उत्थान रैली में गृह मंत्री ने 6600 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Admin

इतने रेटिंग के साथ टॉप पर PM मोदी, बाइडेन, जॉनसन को पीछे छोड़ा

Karnavati 24 News

नुपुर को सुप्रीम फटकार – क्या है इसके मायने, क्या कौर्ट वापिस लेगा अपनी टिप्पणी

Karnavati 24 News

बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस से की अपील! कहा- मिलकर लड़ेंगे तो भाजपा…

Admin

‘સિદ્ધુ મુસેવાલાના પિતાને મારા સલામ, મેં તેમનામાં અદભૂત હિંમત અને સહનશક્તિ જોઈ’ 

Admin
Translate »