Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

फरीदाबाद: जन उत्थान रैली में गृह मंत्री ने 6600 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

फरीदाबाद,   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी ने हरियाणा को नंबर वन बनाने का कार्य किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि मनोहर लाल ने 8 साल में प्रदेश को बदलने का कार्य किया है। गृह मंत्री बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 में आयोजित जन उत्थान रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 6600 करोड़ रुपये की अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। जन उत्थान रैली में पहुंचने पर रैली के संयोजक एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने फूल माला तथा शॉल भेंट कर अमित शाह का अभिनंदन किया। साथ ही केंद्रीय रेल एवं संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।
जन उत्थान रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद हरियाणा को पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो सिरसा या रोहतक जिले का नहीं बल्कि पूरे हरियाणा का है। उन्होने कहा कि इससे पहले हरियाणा में एक सरकार बनती थी तो भ्रष्टाचार बढ़ता था, जबकि दूसरी सरकार बनती थी तो गुंडागर्दी बढ़ती थी लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है और गुंडागर्दी को पूरी तरह से खत्म किया है। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के हर वर्ग की चिंता की है। अगर हरियाणा के 50 साल के शासन काल की तुलना की जाए तो एक तरफ दूसरी सरकारों का शासन और एक तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 8 साल का शासन है, जिसमें फर्क साफ नजर आता है। गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने शासन काल में सिस्टम को बदला है। मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है, भाई-भतीजावाद को खत्म किया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जनता को दीपावली का तोहफा दिया है। इसी कड़ी में 6600 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास हो रहा है। इसमें पलवल से हरसाना कलां तक 5618 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का शिलान्यास, सोनीपत के बड़ी में 590 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का उद्घाटन, रोहतक एलिवेटेड रेल पथ व 106 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हरियाणा पुलिस आवास भोंडसी का उद्घाटन शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने में कार्यरत हैं। हरियाणा की जनता के लिए खुशी की बात है कि वंदे भारत ट्रेन के कोच सोनीपत के बड़ी में बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं से हरियाणा को बहुत बड़ा फायदा होने वाला है।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ट्रांसफर इंडस्ट्री पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लगाम लगाई है। आज हरियाणा में ऑनलाइन ट्रांसफर हो रहे हैं। मनोहर लाल के राज में प्रदेश में 17 राष्ट्रीय राजमार्ग बने। बेटियों की संख्या पहले 1 हजार पुरुषों पर 817 थी। प्रधानमंत्री ने हरियाणा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की, इसके बाद अब हरियाणा में 1 हजार पुरुषों पर 913 महिलाएं हैं। गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। 8 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने बहुत बेहतरीन कार्य किया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने जनसंघ के पुरोधा और हरियाणा की राजनीति के महान नेता डॉ. मंगलसेन को याद किया। उन्होंने डॉ. मंगलसेन के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री ने कहा कि डॉ. मंगलसेन सिद्धांतों के आधार पर समाज सुधार व सुचिता लाने वाले सच्चे हरियाणवी थे। डॉ. मंगलसेन ने भारतीय जनसंघ की नींव डाली थी। उन्होने जो बीज हरियाणा में बोया था आज वह वट वृक्ष बन गया है। अमित शाह ने महान संत सूरदास को भी याद किया। उन्होंने कहा कि संत सूरदास का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ। दृष्टि बाधित होते हुए भी उन्होंने भगवान श्री कृष्ण का वर्णन इतने सुंदर तरीके से किया, निश्चित रूप से उनके हृदय में भगवान श्री कृष्ण विराजमान थे।

संबंधित पोस्ट

डिंपल यादव के साथ विजयी रहे सभी RLD और बीजेपी प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

Admin

लालू को ललकार सिन्हा ने सियासत में बनाई थी पहचान : पटना से मंत्री के तौर पर चुनाव लड़ने आए लालू ने गुजराल को पंजाब से बुलाया था

Karnavati 24 News

विरोध प्रदर्शन के बीच संसद का बजट सत्र कल समाप्त होने की संभावना

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि हम सदस्य हैं, इस संगठन के किरायेदार हैं।

Karnavati 24 News

भाजपा ने दलित नेता को ‘ब्राह्मण विरोधी’, ‘महिला विरोधी’ टिप्पणी के लिए निष्कासित किया

Karnavati 24 News

મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલની ‘ફ્યુચર ઓફ લર્નિંગ: ઈન્ટરનેશનલ ડિઝાઈન કોલેબોરેટિવ’ના સમાપન-સત્રમાં ઉપસ્થિતિ

Admin