Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

सीएम धामी ने तदर्थ भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया।

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई भर्तियों के मामले में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2016 से 2021 तक हुई तदर्थ भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण को बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सदन और सरकार एकजुट है। विधानसभा भर्ती मामले में मुख्यमंत्री ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से भर्तियों की जांच करने का आग्रह किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार की मंशा के अनुसार इस पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर समयबद्ध तरीके से जांच के निर्देश दिए। जाँच रिपोर्ट में समिति ने संस्तुति के अनुसार 2016 में 150 वर्ष 2020 में 6 व वर्ष 2021 में 72 तदर्थ भर्तियों को निरस्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुशासन की दिशा में कृत संकल्पित होकर काम कर रही है। किसी भी प्रकार से कोई भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। UKSSSC व अन्य भर्तियों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें पारदर्शिता से आयोजित करने के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। युवा पूरे उत्साह और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएं। वर्तमान में 7000 परीक्षाओं की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। व 12 हजार पदों पर भर्ती की कार्ययोजना पर भी काम कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

बागी सेना विधायक दीपक केसरकर ने शरद पवार को जिम्मेदार ठहराया।

Karnavati 24 News

पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशू को जालंधर टेंडर घोटाले में नामजद करने की तैयारी

Admin

સાથ, સહકાર અને સેવાના 100 દિવસ: વલસાડ જિલ્લામાં 88 ખેડૂતોને ટ્રેકટર સહાય યોજનાનો લાભ મળ્યો

Admin

હોળીની શુભેચ્છા આપતા નવાઝ શરીફે કરી ભૂલ તો લોકોએ કર્યા ખરાબ રીતે ટ્રોલ

Karnavati 24 News

सिसोदिया की फिर बढ़ी मुश्किलें, CBI ने लुकआउट नोटिस किया जारी

Karnavati 24 News

राष्ट्रपति चुनाव से पहले बीजेपी की टेंशन: 11 महीने में 7 विधायकों ने छोड़ा पार्टी, अब दिलीप घोष का बगावत वाला रवैया; क्रॉस वोटिंग का डर

Karnavati 24 News
Translate »