Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

बच्चो को आँखों के निचे डार्क सर्कल क्यों होते है ? जाने कारण

उम्र के साथ डार्क सर्कल होना तो सामान्य है लेकिन अब छोटे बच्चों में भी डार्क सर्कल की समस्या देखी जा रही है. वयस्कों की तुलना में बच्चों को डार्क सर्कल कम होता है .
बच्चों की स्किन नाजुक होती है जिस वह से आंखों के आसपास बैंगनी व नीली नसें दिखाई देती हैं. जो देखने में डार्क सर्कल जैसी ही लगती हैं. आइए जानते हैं बच्चों को डार्क सर्कल होने का क्या कारण है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है.

१)जेनेटिक :
बच्चों में डार्क सर्कल होने का अहम कारण जेनेटिक प्रॉब्लम हो सकता है. कई बार फैमिली मैंबर्स को डार्क सर्कल्स की समस्या होती है जो समय के साथ बच्चे में भी ट्रांसफर हो जाती है.इसे जे​नेटिक प्रॉब्लम कहा जाता है.

२)नींद की कमी :
सामान्य तौर पर 7 से 8 घंटे की नींद पर्याप्त होती है लेकिन जब बच्चा इससे कम नींद लेता है, तो भी डार्क सर्कल दिखाई देने लगते हैं. नींद की कमी डार्क सर्कल का कारण हो सकती है..

३)खर्राटे लेना:
बच्चों को खर्राटे आमतौर पर एडेनोइड्स नामक सामान्य लिम्फ नोड्स के बड़े होने के कारण आते हैं. यह लिम्फ नोड्स टॉन्सिल के ठीक उपर नाक के पीछे होते हैं. बड़े लिम्फ नोड्स भी डार्क सर्कल होने का कारण हो सकते हैं.

४)पानी और खून की कमी :

बच्चों का पानी का कंजप्शन बड़ों की तुलना में काफी कम होता है खासकर बीमारी में. बीमार होने पर बच्चे कम मात्रा में पानी पीते हैं जिससे कुछ समय बाद उनके आंखों के नीचे की स्किन ड्राय हो जाती है और डार्क सर्कल जैसी दिखने लगती है

संबंधित पोस्ट

Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि घटस्थापना से लेकर कन्या पूजन तक की संपूर्ण जानकारी यहां पढ़ें

चेहरे के दाग धब्बों को दूर कर चांद सी खूबसूरती पाने के लिए यह नुस्खा अपनाएं

Admin

गोवर्धन पूजा में सुदर्शन चक्र की भूमिका – जानते है ,सुदर्शन चक्र क्या वास्तु शास्त्री की रचना है ,

Admin

Beauty Tips : 40 की उम्र के पार अपनी स्किन का ऐसे रखें खयाल

Karnavati 24 News

पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में इस खास चूर्ण का सेवन जरूर करें

Admin

समझ नहीं आ रहा बच्चे के पहले जन्मदिन पर क्या भेट दे तो ये टिप्स देखिये।

Karnavati 24 News
Translate »