आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ओम का टीजर आज रिलीज हो गया है. इस बात का वीडियो खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक लड़ाई जीतने के लिए उसे कई बार लड़ना पड़ता है। यह फिल्म 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है। फिल्म में आदित्य के अलावा संजना सांघी भी नजर आएंगी।