Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

किसी की जिंदगी बचाकर एक बार फिर इंसानियत की मिसाल बने सोनू सूद

किसी की जिंदगी बचाना इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल बन चुके है. जान बचाने वाला किसी देवता से कम नहीं होता है. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद वाकई लोगों के लिए एक देवता के सामान है. अभिनेता ने ना सिर्फ कई इंसानों की जिंदगियों को संवारा है, बल्कि कईयों को नई जिंदगी देने में सहायता भी की है. अनजान लोगों की सहायता के लिए सबसे आगे रहने वाले बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने अब एक बार फिर एक जिंदगी को बचाकर मिसाल कायम कर चुके है.

सोनू सूद ने बचाई शख्स की जान: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना पंजाब के मोगा जिले के शहर के कोटकपूरा बाईपास की है. यहां एक शख्स का कार एक्सीडेंट हुआ था. उसी बीच वहां से गुजर रहे सोनू सूद ने एक्सीडेंट देखा तो वो वहां सहायता के लिए रुक गए. सोनू ने 2 गाड़ियों के हुए एक्सीडेंट में जख्मी व्यक्ति को खुद बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाकर उपचार भी करवाया.
घटना मंगलवार देर रात की है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर 2 गाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया था. जैसे ही सोनू सूद वहां से गुजरे, तो वे खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर कार में पड़े जख्मी शख्स को अपने टीम के लोगों की सहायता से गाड़ी से बाहर निकालकर लाए. उसे अपनी गोद में उठाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर हॉस्पिटल ले जाकर उसका उपचार भी शुरू करवाया. जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति की हालत अब खतरे से बाहर है.

संबंधित पोस्ट

सारेगामापा लिटिल चैंप्स में बॉलीवुड एक्टर जीतेंद्र ने कहा, “श्रीदेवी इतनी अच्छी थीं कि मुझे जितनी बार जरूरत होती थी, वो उतनी बार मेरे साथ प्रैक्टिस करने को तैयार रहती थीं “

Admin

राहुल गांधी आज गुजरात के जूनागढ़ आएंगे: जूनागढ़ में शहर-जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में दूसरी बार हिस्सा लेंगे

Gujarat Desk

बातचीत: संजय दत्त ने किया खुलासा, कहा- मान्यता और बच्चे पिछले 2 साल से दुबई में रह रहे हैं

Karnavati 24 News

गुजरात में अप्रैल की शुरुआत में बेमौसम बारिश: 17 जिलों में बारिश और सौराष्ट्र में लू का संकट, आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी – Gujarat News

Gujarat Desk

सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा की जांच के लिए SIT बनाई: ये रिलायंस फाउंडेशन का वाइल्डलाइफ रेस्क्यू, रिहैबिलिटेशन सेंटर; हथिनी की शिफ्टिंग से शुरू हुआ विवाद

Gujarat Desk

सूरत में मालिक ने करवाए 32 करोड़ के हीरे चोरी: बीमा क्लेन पाने की साजिश में दो बेटों को भी किया शामिल, ड्राइवर से 10 लाख में हुई थी डील

Gujarat Desk
Translate »