Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
विदेश

अफगानिस्तान में हवाई अड्डे पर हुए आत्मघाती हमले को रोका नहीं जा सकता था: पेंटागन

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के दौरान हुए हमले की सैन्य जांच के बाद निष्कर्ष निकला है कि हमले को 20 पाउंड विस्फोटक लिये हुए आत्मघाती हमलावर ने अकेले अंजाम दिया था और इस हमले में 170 अफगान नागरिकों और अमेरिका के 13 सैनिकों की मौत को रोका नहीं जा सकता था। यह विस्फोट 26 अगस्त को काबुल हवाई अड्डे के एबे गेट के बाहर हुआ था, जिसमें अमेरिका के 11 नौसैनिक, एक नाविक और एक सैनिक की मौत हो गई थी, जो अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद देश से निकलने की कोशिश कर रहे हजारों अफगान नागरिकों की जांच कर रहे थे।

हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। पेंटागन में शुक्रवार को सैन्य अधिकारियों ने ग्राफिक्स के जरिये बम हमले की मिनट-दर-मिनट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमले में जान गंवाने वालों के घाव इतने जानलेवा थे कि उन्हें बचाया नहीं जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में लगा था कि हमले में गोलीबारी की गई, लेकिन यह बात सही नहीं निकली। अमेरिकी सेंट्रल कमान के प्रमुख जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने कहा, एबे गेट पर हुए हमले को एक विस्फोटक उपकरण के जरिये अंजाम दिया था, जिसमें 170 अफगान नागरिकों और 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी।
उन्होंने कहा कि इस उपकरण की घातकता का अंदाजा इस बात के लगाया जा सकता है कि बेहतरीन बम रोधी जैकेट और हेलमेट पहने होने के बावजूद अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। जांचकर्ताओं ने कहा कि हमलावर तालिबान और अन्य सुरक्षा चौकियों को चकमा देकर गेट के पास पहुंचा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि तालिबान को हमले के बारे में पता नहीं था, सुरक्षा सावधानी बरती जा रही थी और उस दिन प्रसारित होने वाले संभावित खतरों के बारे में खुफिया जानकारी स्पष्ट नहीं थी। जांच का नेतृत्व करने वाले ब्रिगेडियर जनरल लांस कर्टिस ने कहा, हमारी जांच के आधार पर, सामरिक स्तर पर इसे रोका नहीं जा सकता था।

संबंधित पोस्ट

होली पर वलसाड-दानापुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें: उत्तर भारत की रेगुलर ट्रेनें पैक्ड हुईं तो पश्चिम रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत के और 27 पैरेंट्स पर एफआईआर दर्ज होगी: फर्जी आय प्रमाण-पत्र से आरटीई के तहत अपने बच्चों का कराया था एडमिशन – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत में स्मीमेर के डॉक्टर ने पानी समझ एसिड पीया: पत्नी ने सफाई के दौरान गलती से टेबल पर रख दी थी बोतल, हालत स्थिर – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात के अरावली में एंबुलेंस में आग, 4 जिंदा जले: एक दिन के नवजात के इलाज के लिए जा रहा था पिता; डॉक्टर-नर्स की भी मौत

Gujarat Desk

पंजाब के असली पुलिसकर्मियों की फर्जी रेड: नोएडा कॉल सेंटर से 3 कारोबारी किडनैप किए, छोड़ने के ₹10 करोड़ मांगे; ASI-कॉन्स्टेबल, MLA का करीबी शामिल – Khanna News

Gujarat Desk

अहमदाबाद में अमित शाह के आवास पर नेताओं की भीड़: सीएम भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी समेत नेताओं ने दी जन्मदिन और नववर्ष की शुभकामनाएं – Gujarat News

Gujarat Desk
Translate »