Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
विदेश

न्यूयॉर्क में दर्दनाक हादसा! 9 बच्चों सहित 19 लोगों की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल

 

न्यूयॉर्क सिटी के ब्रोंक्स में एक अपार्टमेंट में कथित तौर पर ‘इलेक्ट्रिक स्पेस हीटर’ के खराब होने के कारण भीषण आग लगने से 9 बच्चों सहित 19 लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क सिटी दमकल विभाग (एफडीएनवाय) ने बताया कि घटनास्थल पर करीब 200 दमकल कर्मियों को भेजा गया।

 

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि यह ऐसी भयावह दुर्घटना है, जिससे हुए नुकसान का पता लगाना मुश्किल है। एडम्स ने रविवार को ट्वीट किया, ” आज हमने अपने 19 पड़ोसी खो दिए… उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करने के लिए मेरे साथ आएं, खासकर नौ मासूम बच्चों के लिए…।’ एडम्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”यह न्यूयॉर्क शहर के लिए बेहद भयावह, दुखद पल है।

यह हादसा वास्तव में हमारे शहर में दर्द और निराशा लाएगा..यह आधुनिक समय में हमारे द्वारा देखी गई सबसे भीषण आग की घटनाओं में से एक होने जा रही है।” मेयर एडम्स ने कहा कि 32 लोग बुरी तरह झुलस गए और उनकी जान को खतरा है, नौ लोगों की हालत गंभीर है और 22 अन्य खतरे से बाहर हैं। हॉलवे में ही आग पहुंच गयी थी, बेहद घना धुआं और भीषण आग लगी थी। दमकल कर्मी किसी तरह अंदर दाखिल हुए। धुआं पूरी इमारत में फैल गया था।

दमकल कर्मियों को हर मंजिल पर पीड़ित मिले, जिन्हें दिल का दौरा पड़ा गया था या सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।’ 32 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनकी जान को खतरा है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है आग ‘स्पेट हीटर’ खराब होने के कारण लगी।

संबंधित पोस्ट

कचरा फेंका तो AI लगाएगा जुर्माना: सूरत में देश का पहला प्रयोग, ऑटोमैटिक लगेगा 700 रुपए का फाइन – Gujarat News

Gujarat Desk

પ્રયાગરાજ જતી તાપ્તી ગંગા સહિતની તમામ ટ્રેનો ભરાઈ ગઈ છેઃ મુસાફરોની વધતી સંખ્યાને જોઈને વધારાની ટ્રેનો દોડાવવામાં આવી, વેઈટિંગ ટિકિટ પણ ઉપલબ્ધ નથી – ગુજરાત સમાચાર

Gujarat Desk

हजीरा की कंपनी में आग से 4 कर्मचारियों की मौत: यूनिट दोबारा शुरू करते समय हुआ हादसा, लिफ्ट में फंस गए थे 4 कर्मचारी – Gujarat News

Gujarat Desk

राजकोट की नमकीन कंपनी KBZ में भीषण आग: फायर की टीम सुबह 9 बजे से आग बुझाने में लगीं, सभी कर्मचारी सुरक्षित – Gujarat News

Gujarat Desk

धोलका से 50 करोड़ की 500 किलोग्राम ट्रामाडोल ड्रग्स जब्त: ATS के हाथों गिरफ्तार 6 में से 1 आरोपी का खुलासा- अफ्रीका भेजने वाले थे – Gujarat News

Gujarat Desk

गांधीनगर में गरबा के दौरान दो गुट भिड़े: गरबा आयोजन में किया पथराव, दुकानों में तोड़फोड़ और गाड़ियों में आग लगाई, 60 हिरासत में

Gujarat Desk
Translate »