Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
विदेश

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अब तक का सबसे बड़ा हादसा, घर में लगी भीषण आग से 8 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

Philadelphia Fire: अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक घर में आग लगने से बच्चों सहित कई लोगों की मौत हो गई है. इस घर में 26 लोग रहते थे.
US Philadelphia House Fire: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दो मंजिला मकान में लगी आग में आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई है. दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है और अन्य पीड़ितों की तलाश की जा रही है. अधिकारियों ने घटना में और अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है. इस मकान में 26 लोग रहते थे. दमकल अधिकारियों ने बताया कि प्रतीत होता है कि मकान में आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म काम नहीं कर रहा था.

बुधवार तड़के लगी आग का कारण भी ज्ञात नहीं है लेकिन यह शहर में हुआ अब तक का सबसे बड़ा हादसा है. जिसमें आग लगने की वजह से इतने अधिक लोगों की जान गई है (Philadelphia Fire News). अधिकारियों ने घटना में मारे गए लोगों के नाम, उम्र की जानकारी नहीं दी है. आग सुबह साढ़े छह बजे से पहले लगी थी. कम से कम आठ लोग आग से बच निकलने में सफल रहे. परिवार के लोगों ने फेसबुक पर दो पीड़ितों की पहचान की है. दोनों बहनें हैं- रोजली मैकडोनल्ड (33) और वर्जीनिया थॉमस (30).

मरने वालों में 4 वयस्क हैं
दोनों बहनों के कई बच्चे हैं हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग लगने की घटना के वक्त वहां कितने बच्चे मौजूद थे या उनके कितने बच्चों की मौत हुई है (What Happened in Philadelphia). दमकल अधिकारियों ने इससे पहले बताया था कि घटना में 13 लोगों की मौत हुई है जिनमें सात बच्चे हैं लेकिन बाद में बुधवार शाम उन्होंने बताया कि मरने वालों में आठ बच्चे और चार वयस्क हैं. दमकल अधिकारी मकान से एक बच्चे को बचाने में सफल रहे लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई. घटना फेयरमाउंट इलाके में हुई है जो शहर के उत्तर पश्चिम में स्थित है. यहां फिलाडेल्फिया म्युजियम ऑफ आर्ट भी स्थित है. अधिकारियों ने घटना स्थल के पास दिन में संवाददाता सम्मेलन भी किया था.

जिल बाइडेन ने दुख जताया
प्रथम दमकल उपायुक्त क्रेग मर्फी ने कहा, ‘यह अब तक का सबसे भीषण हादसा है. मैंने अपने जीवन में अब तक ऐसा हादसा नहीं देखा था.’ शहर के मेयर जिम केनी ने कहा, ‘घटना में इतने सारे बच्चों की जान जाना दुखद है.’ राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और प्रथम महिला जिल बाइडेन (Jill Biden) का इस जगह से गहरा नाता रहा है. जिल बाइडेन ने घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘फिलाडेल्फिया में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.’

संबंधित पोस्ट

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: यूक्रेन का दावा – कीव के पास 1200 नागरिकों के शव मिले; ऑस्ट्रिया के चांसलर आज पुतिन से मिलेंगे

Karnavati 24 News

अभय चौटाला पर गुजरात कैडर के रिटायर्ड IPS का यू-टर्न: बोले-मैंने नहीं कहा कि उन्होंने छित्तर मारे थे; वह अच्छे राजनेता है, अनजाने में बोला – Haryana News

Gujarat Desk

भारत ने श्रीलंका को फिर दी मदद: तेल खरीदने के लिए देंगे 3800 करोड़, कर्ज में रियायत देने को तैयार नहीं चीन

Karnavati 24 News

गुजरात के लुटेरे दूल्हे को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा: कुंवारा हूं कहकर 4 शादियां की; टीचर के 44 लाख कैश-जेवर, मोबाइल लेकर भागा था – Chhattisgarh News

Gujarat Desk

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, हरियाणा की महिला की मौत: बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं, फ्लाइट उड़ने से पहले पिता से बोलीं- लौटने पर मिलने आउंगी – Kurukshetra News

Gujarat Desk

हरियाणा में 63 साल बाद मिला शहीद पिता का फोटो: 43 साल खोजकर गुजरात से निकाला, पहली बार देखा चेहरा, भारत-चीन युद्ध में लड़े थे खेमराज – Faridabad News

Gujarat Desk
Translate »