Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

 प्रेग्नेंसी में भारती सिंह को है इस चीज का डर, बोलीं- ‘कैसे करूंगी’

 

Bharti Singh Pregnant : कॉमेडियन भारती सिंह जल्द मां बनने वाली हैं, हालांकि अभी उनकी प्रेग्नेंसी का शुरुआती दौर है लेकिन इस साल के मिड तक एक्ट्रेस पक्का फैंस को गुड न्यूज़ दे देंगी.

 

हर महिला की तरह भारती भी अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं और अपनी सेहत का भरपूर ध्यान रख रही हैं. भारती भी उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जो इन दिनों में जमकर काम कर रही हैं. इसकी एक वजह ये भी है कि भारती नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं जिसकी वजह से वो फिजिकल वर्क कर रही हैं ताकी उन्हें डिलीवरी में कोई परेशानी ना हो और उनकी नॉर्मल डिलिवरी हो, इस बात का खुलास ख़ुद भारती ने किया है.

मुझे सिज़ेरियन से डर लगता है
एक वेबसाइट से बातचीत में भारती ने कहा, मुझे एक दिन छोड़कर एक दिन योगा करती हूं. मुझे सिज़ेरियन से बहुत डर लगता है, मैंने सुना है कि उसमें बहुत दर्द होता है. इसलिए में लगातार काम कर रही हूं क्योंकि मैं आगे कोई परेशानी नहीं चाहती. मैं बहुत काम कर रही हूं और डॉक्टर्स के सारे इंस्ट्रक्शन भी फॉलो कर रही हूं ताकी मेरी नॉर्मल डिलीवरी हो सके. मैं रोज़ कम से कम एक घंटा काम करती हूं और मेरे ट्रेनर यार डॉक्टर के सुझाव पर योगा करती हूं. इधर कोविड के बढ़ते केसों को लेकर भी मुझे बहुत डर लग रहा है, अगर लॉकडाउन लग गया तो बिना कामवाली के तो पागल हो जाऊंगी, मैं अकेले घर और बाहर का का कैसे करूंगी..ऊपर से ये प्रेग्नेंसी.

ये डाइट फॉलो कर रही हैं भारती
बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि वो नाश्ते में स्प्राउट्स, ढेर सारे फल और जूस लेती हैं.इसके बाद लंच में बाजरा, गाजर का हलवा, मक्के की रोटी और जो भी हैल्दी होता है वों खाती हैं. आपको बताते चलें कि भारती ने कुछ दिन पहले ही अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के जरिए बताया था कि वो मां बनने वाली हैं. इस वीडियो में भारती और हर्ष की खुशी देखती ही बन रही थी.

संबंधित पोस्ट

धमकी भरे ई मेल भेजने वाली लड़की रेनी की डायरी: हर पेज पर ‘हेलो यूनिवर्स’ और ‘रेनी वेड्स दिविज’ जैसे शब्द, केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही जांच – Gujarat News

Gujarat Desk

Mouni Roy Wedding : मोनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपने गेस्ट से मांगी RT-PCR रिपोर्ट, शादी में तभी होगी एंट्री

Karnavati 24 News

गुजरात सरकार ने हार्दिक पटेल के खिलाफ मामला वापस लिया: कांग्रेस ने कहा- भाजपा में शामिल होने से देशद्रोही भी देशभक्त बन जाता है – Gujarat News

Gujarat Desk

सिरसा में गुजरात की गैस कंपनी पर FIR: पब्लिक हेल्थ विभाग ने दी शिकायत; मेनहोल से गुजार दी हाई प्रेशर गैस पाइप लाइन – Sirsa News

Gujarat Desk

पोरबंदर-द्वारका हाईवे पर हादसे में 2 की मौत: सोमनाथ से द्वारका जा रहे कर्नाटक के तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से टकराई, 12 घायल – Gujarat News

Gujarat Desk

चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान की वापसी: दबंग 4 की शूटिंग जल्द शुरू होने की आशंका

Karnavati 24 News
Translate »