Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

सगाई की अफवाहों के बीच परिणीति-राघव एक साथ दिल्ली जाने के लिए रवाना, रेड कुर्ती में एक्ट्रेस का लुक वायरल

परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे तब से शुरू हुए थे, जब दोनों को लगातार दो दिनों तक मुंबई में लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, दोनों ने कभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन ये कपल लगातार साथ देखा जाता है। अब खबर सामने आ रही है कि परिणीति और राघव 13 मई, शनिवार को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। सगाई की अफवाहों के बीच, अभिनेत्री और आप नेता को आज दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डे पर एक साथ देखा गया।

कपल दिल्ली के लिए रवाना हो गया है
परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई 13 मई को होने की अफवाह है। वहीं इस कपल को आज सुबह दिल्ली जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान परिणीति सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने गहरे लाल रंग का सूट पहन रखा था। जबकि राघव ने ब्लैक शर्ट और क्रीम कलर का पैंट पहना हुआ था। इस बीच कपल ने एक साथ एयरपोर्ट में एंट्री की। खबरों की मानें तो परिणीति और राघव दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं।

सगाई दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में होगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव की सगाई के लिए करीब 150 करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को न्योता भेजा गया है। शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि यह इस साल के अंत में होगी।

परिणीति-राघव लगातार साथ
आपको बता दें कि एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद को कई मौकों पर साथ देखा गया है, हाल ही में दोनों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच में साथ देखा गया था। इसके बाद रविवार शाम को मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट में भी साथ देखा गया था।

संबंधित पोस्ट

પાકિસ્તાનમાં થયો જન્મ, બની સુપરસ્ટાર, પછી બની ‘ડેસ્પરેટ’ નવાબની બેગમ, 13 વર્ષમાં તૂટી ગયો સંબંધ…

Admin

જ્યારે નૂતને ગુસ્સામાં સેટ પર સંજીવ કુમારને થપ્પડ મારી, ત્યારે તે ગુસ્સે થઈ ગઈ હતી.

Admin

…मुझे बॉलीवुड से निकाल दिया जाएगा, आखिर शाहरुख ने ऐसा क्यों कहा?

Admin

क्या दिल्ली में परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा? जानें क्लिक करके 

Karnavati 24 News

प्रीक्वल बनाने के मूड में कांतारा के डायरेक्टर, ऋषभ शेट्टी ने कहा- फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है

Admin

Esha Gupta: ઈશા ગુપ્તાના આ લુકને જોઈને ચાહકો નિસાસો નાખવા મજબૂર થઈ ગયા, તેમની નજર એક જગ્યાએ ટકેલી હતી!

Admin
Translate »