Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रभास और कृति सेनन स्टारर ओम रावत की फिल्म आदिपुरुष इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कई विवादों का सामना कर चुकी इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने आज आदिपुरुष का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर रिलीज किया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत मंगल भवन अमंगलहारी के बैकग्राउंड म्यूजिक से होती है। जिसके बाद भगवान राम की महिमा का गुणगान करते हुए एक आवाज सुनाई देती है। शानदार सीन के साथ बेकग्राउंड से आवाज आती है यह मेरे भगवान श्रीराम की कहानी है, उनका जो मनुष्य से भगवान बन गए। जिनका जीवन मर्यादा का पर्व और नाम था राघव।

इसके साथ ही प्रभास भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं जो काफी शक्तिशाली नजर आ रहे हैं। जिसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है जिनके धर्म ने अधर्म का घमंड तोड़ दिया, रघुनंदन की कहानी। सदियों से चली आ रही यह कहानी एक जीवंत रामायण है। गौरतलब है कि ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की स्टार कास्ट
आदिपुरुष में प्रभास को भगवान राम, कृति सेनन को माता सीता और सैफ अली खान को रावण के रूप में दिखाया जाएगा। इसके अलावा और भी कई कलाकारों ने आदिपुरुष में सपोर्टिंग रोल प्ले किए हैं।

फिल्म 16 जून को रिलीज होगी
‘आदिपुरुष’ 16 जून, 2023 को आईमैक्स और 3डी में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन पहली बार साथ नजर आएंगे। हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म कई विवादों में रही है। आदिपुरुष में सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई थी, जिस पर काफी विवाद हुआ था। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

संबंधित पोस्ट

આ વખતે ઉર્ફી જાવેદે શરીર પર ચોટાડ્યું ફોઇલ, શરીરને ઢાંકવા માટે ફૂલોનો ઉપયોગ કર્યો, જોઈને આંખો ખુલી જશે!

Admin

જ્યારે નૂતને ગુસ્સામાં સેટ પર સંજીવ કુમારને થપ્પડ મારી, ત્યારે તે ગુસ્સે થઈ ગઈ હતી.

Admin

સુષ્મિતા સેનનો ‘સિંહણ’ લુક પાછો ફર્યો! આર્ય 3 તરફથી શેર કરવામાં આવેલ ધનસુખનો વીડિયો, સ્ટાઈલ જોઈને આંખોમાં આંસુ આવી જશે

Admin

બિપાશા બાસુ દીકરી દેવી સાથે ડાન્સ કરતી જોવા મળી, વાયરલ વીડિયો જોઈને ચાહકોએ ખુશીથી નાચ્યા!

Admin

सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन का पोता बड़ा होकर दिखता है हैंडसम हंक, लेटेस्ट लुक देख कर पहचानना हुआ मुश्किल अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम 1998 में आई थी.

Admin

સૈફની લાડકી મુંબઈની મેટ્રોમાં મુસાફરી કરતી જોવા મળી, કહ્યું- મેં વિચાર્યું પણ નહોતું…

Admin
Translate »