Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

जेल से बाहर निकलने के बाद परिवार संग खुशियां मना रहे शिजान, होली पर साझा की तस्वीर

70 दिन जेल में बिताने के बाद अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के मुख्य अभिनेता शिजान खान अब अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने शिजान को गिरफ्तार कर लिया था। शिजान को 69 दिनों के बाद मुंबई की वसई कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत पर बाहर आने के बाद शिजान अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है।

होली के मौके पर शीजान की बहन शफाक नाज ने ये फोटो शेयर की है। जिसमें शिजान अपने माता-पिता, भाई-बहन के साथ नजर आ रहे हैं। शिजान ने नीले रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी है। फोटो में सभी मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। शफाक नाज ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सुकरन सकून। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमारा समर्थन किया और हमारे लिए प्रार्थना की।

शिजान खान को जेल जाना पड़ा क्योंकि उन पर तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। तुनिषा ने पिछले साल 24 दिसंबर को अली बाबा के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उसी दिन मुंबई पुलिस ने शिजान को हिरासत में ले लिया था। शिजान तभी से जेल में थे। इस दौरान शिजान पर कई आरोप लगे और कई खुलासे भी हुए। जेल में रहते हुए, शीज़ान ने कई ज़मानत अर्जियाँ कीं, जिन्हें खारिज कर दिया गया था। लेकिन आखिरकार अब उन्हें जमानत मिल गई है। तुनिषा की मां ने शिजान पर कई तरीके का गंभीर आरोप लगाए थे।

संबंधित पोस्ट

मुझे अब ऐसे भारतीय मुसलमान चाहिए… जो पाकिस्तान के खिलाफ बोले – राज ठाकरे

Karnavati 24 News

… कमीज़ पहनना भूल गईं? मलाइका को बोल्ड आउटफिट पहनने के लिए किया जा रहा ट्रोल

Admin

જ્યારે આ અભિનેત્રી આવી પતિ-પત્ની વચ્ચે, આ લોકપ્રિય અભિનેતાની પત્નીએ પોતાનો સામાન બાંધીને ઘર છોડી દીધુ હતું..

Admin

આલિયા ભટ્ટે એવોર્ડ ફંક્શનમાં પહેરેલા આ ગાઉન પાછળ ખર્ચ્યા આટલા પૈસા, કિંમત સાંભળીને ચોંકી જશો!

Karnavati 24 News

આ વખતે ઉર્ફી જાવેદે શરીર પર ચોટાડ્યું ફોઇલ, શરીરને ઢાંકવા માટે ફૂલોનો ઉપયોગ કર્યો, જોઈને આંખો ખુલી જશે!

Admin

लव यू प्रिंसेस, माय बेबी गर्ल… होली पर सुकेश ने जैकलीन को लव लेटर लिखा

Karnavati 24 News