Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

झारखंड: बच्ची के मौत के सदमे में परिवार के 4 लोगों ने खा लिया जहर, 3 दिन से खाना-पिना भी था बंद!

झारखंड के धनबाद से एक विचलिच करने वाली खबर सामने आई है। यहां, एक ही परिवार के 4 लोगों ने बच्चे की मौत के सदमे में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि, सभी लोगों का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरवाअड्डा थाने के पांडे बरवा निवासी टीपन महतो, उसकी पत्नी दुखिया देवी, बड़ी बेटी गीता देवी और संगीता देवी ने जहर खा लिया है।

गीता अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए मायके आई थी

टीपन महतो की पत्नी दुखिया देवी ने कहा कि उनकी बड़ी बेटी गीता की शादी कुंडली में हुई थी। उसकी तीन माह की एक बेटी थी। बेटी की तबीयत काफी खराब थी, लेकिन गीता के ससुराल वालों ने बच्ची का इलाज नहीं कराया।  इसके लिए गीता अपने मायके बेटी का इलाज कराने आई और पिता से बच्ची का इलाज कराने को कहा। बाद में उसके पिता और गीता बच्ची को इलाज के लिए कोलकाता ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उन्हें वापस बरवाअड्डा लाया गया और उसके शव को दफना दिया गया। इस सदमे को सहन करना परिवार के लिए काफी मुश्किल था।

तीन दिन तक कुछ नहीं खाया, रोता रहा परिवार

वहीं, गांव वालों के मुताबिक इन लोगों ने तीन दिन तक कुछ खाया भी नहीं था। ये बस रो रहे थे। जिसके बाद सोमवार की देर रात अचानक चारों ने जहर खा लिया था। टीपन महतो की पत्नी दुखिया देवी की हालत ठीक है, लेकिन अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित पोस्ट

लापता युवती का शव दो घंटे बाद बगीचे में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Admin

मध्यप्रदेश: सबसे बड़े जॉब फ्रॉड रैकेट में 9 फेक वेबसाइट बनाने वाला मास्टर माइन्ड गिरफ्तार

Admin

महाराष्ट्र: पुणे के गूगल ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हैदराबाद से युवक को किया गिरफ्तार

Admin

વિદેશમાં નોકરીની લાલચ આપી તાલાલાના યુવાનને સલામત ભારત પહોંચાડી પરીવાર સાથે મીલન કરાવતી પોલીસ

Admin

સુરત ગ્રામ્યમાં પિસ્તોલની અણીએ લૂંટ ચલાવનાર ત્રણ લૂંટારુઓને પોલીસે ઝડપી પાડ્યા

Admin

પોરબંદરના રાણાવાવ શહેરમાં છેતરપીંડી અને વિશ્વાસઘાત કર્યા અંગેની પોલીસ ફરીયાદ

Admin
Translate »