आज के समय में हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। लेकिन त्वचा पर धूल और गंदगी जमा होने की वजह से आपकी त्वचा का नेचुरल ग्लो जैसे कहीं खो जाते हैं। अगर चेहरे के डेड स्किन सेल्स को दूर किया जाए तो इससे आपकी त्वचा पर निखार आता है। साथ ही नेचुरल ग्लो भी नजर आता है। इसके लिए आप घर पर ही स्क्रब बना सकते हैं। आज हम चीनी का इस्तेमाल करेंगे। चीनी के इस्तेमाल से अलग अलग तरीके के स्क्रब पर बनाए जा सकते हैं। इनके इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स दूर होते हैं। साथ ही त्वचा की गंदगी भी दूर होती है। इससे आपकी त्वचा खूबसूरत नजर आती है।
त्वचा के खोए हुए ग्लो को वापस लाने के लिए चीनी से बने स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसके लिए चीनी और शहद मिक्स करें। अब इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें। अब इसे 10 मिनट रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। चीनी के साथ ओटमील का इस्तेमाल किया जा सकता है। ओट मिल के साथ चीनी मिलाकर चेहरे पर मसाज करें। थोड़ी देर मसाज करने के बाद चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी दूर होती है। इससे आपका चेहरा साफ और आकर्षक नजर आता है। चीनी के साथ नींबू के रस का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें। उसके बाद से 5 मिनट तक रहने दें। उसके बाद चेहरे को साफ कर लें। इन सभी स्क्रब का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा पर निखार ला सकते हैं।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
