Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

प्रयागराज : महिला के साथ लिव इन में रहने वाले युवक का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला

प्रयागराज के धूमनगंज इलाके की काशीराम कॉलोनी में महिला के साथ लिव इन में रहने वाले एक युवक का शव धुस्सा के जंगल में पेड़ से लटकता मिला। चरवाहों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। उसने आत्महत्या करी है या फिर उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है इसका पता युवक की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगा। हाल फिलहाल पुलिस युवक के परिवार वालों से बातचीत कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धूमनगंज के जयरामपुर पटपर का रहने वाला  टिंकू पुत्र रामबाबू का शव आज सोमवार को सुबह सात बजे धुस्सा जंगल में फंदे पर लटका पाया गया। टिंकू इलाके की कांशीराम कॉलोनी में ही एक महिला के साथ रहता था, जिसका पति उसे छोड़ चुका था। वह रविवार को सुबह 11 बजे तक उसी महिला के साथ देखा गया था, इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह सात बजे उसका शव पेड़ से लटका मिला। चरवाहों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतारा। छानबीन में पता चला की युवक फिलहाल कोई काम धंदा नहीं करता था। वहीँ उसके पिता एक गैस की एजेंसी में कर्मचारी हैं।

संबंधित पोस्ट

नैनीताल के रामनगर मे विक्षिप्त को बाघ ने बनाया निवाला।

Admin

વિશ્વ: ફિલિપાઈન્સમાં અંધાધુન ગોળીબારમાં ગવર્નર સહિત 5ની હત્યા, લોકોમાં ભયનો માહોલ

Karnavati 24 News

ब्रेकअप’ या पढ़ाई का दबाव ? कोटा के अनिकेत का सुसाइट नोट क्या कह रहा …

Admin

સુરત- હીરાના ચોર ઝડપાયા, કાપોદ્રાના ડાયમંડના કારખાનામાં 50 લાખના હીરાની થઈ હતી ચોરી

Admin

बिहार: नालंदा जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

Admin

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के कुख्यात अपराधी राजू ठेट की गोली मारकर हत्या

Admin
Translate »