Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

अगर आप भी डार्क सर्कल से परेशान है तो घर पर ही इन उपायों को अपनाएं

आजकल गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से अधिक स्वास्थ्य समस्या हो जाती है। उनमें से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी होती है। कभी-कभी डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। डार्क सर्कल्स हमारी आंखों के आसपास होते हैं। डार्क सर्कल्स की वजह से आपका चेहरा निस्तेज नजर आता है। आपके चेहरे की रौनक जैसे कहीं खो जाती है। इसलिए इन्हें दूर करना बहुत जरूरी होता है। डार्क सर्कल होने के बहुत से कारण हो सकते हैं। अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते तो भी डार्क सर्कल की समस्या देखने को मिलती है। इसके लिए आपको अपने आहार पर भी ध्यान देना चाहिए। साथ ही छोटे-मोटे नुस्खे अपनाए जा सकते हैं। आज हम आपको डार्क सर्कल को दूर करने के लिए कुछ नुस्खे बताएंगे।

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए बादाम का तेल बहुत ज्यादा उपयोगी होता है। अगर आप रोजाना 2-3 बूंदे बादाम का तेल लेकर आंखों के आसपास मसाज करते हैं तो इससे आपको फायदा होता है। रोजाना रात को आप इस खास उपाय को जरूर करें। इससे धीरे-धीरे डार्क सर्कल दूर हो जाएंगे। इसके अलावा टमाटर का रस भी उपयोगी होता है। टमाटर के रस में थोड़ा बेसन और हल्दी ऐड करें। अब इस मिश्रण को आंखों के आसपास लगाएं। 15 मिनट इसे रहने दें। उसके बाद इसे साफ कर दें। इस उपाय को करने से भी धीरे धीरे डार्क सर्कल दूर होते हैं। इस उपाय को आप हफ्ते में तीन बार जरूर करें।

   दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

संबंधित पोस्ट

स्वास्थ्य : शरीर के लिए बेहद फायदेमंद, वजन घटाने और बेहतर पाचन के लिए इस ‘किफायती फल’ का सेवन जरूर करना

Karnavati 24 News

Omicron: गर्भवती महिलाओं को ओमिक्रॉन के प्रभाव ऐसे रख सकते हैं सुरक्षित

Karnavati 24 News

सोयाबीन में है फायदे अनेक। प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत हे सोयाबीन।

Karnavati 24 News

दुनिया की 52% आबादी सिरदर्द से पीड़ित: 15.8% लोग हर दिन इस दर्द से पीड़ित होते हैं, यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम है।

Admin

Hair Care Tips : आपके स्प्लिट एंड्स की समस्या दूर कर देंगे ये हेयर मास्क

Karnavati 24 News

घर पर ही इस तरह का फेस पैक बनाकर स्किन को बनाएं चमकदार

Admin
Translate »