Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Religion

फरीदाबाद: एडीसी अपराजिता ने परिवार पहचान पत्र को अपडेट करने को लगाए गए कैंपो का किया निरीक्षण

फरीदाबाद, 10 दिसंबर। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को अपडेट कराने के लिए सरकार द्वारा शनिवार को जिलास्तर पर सभी 40 वार्डों व गांवों में सभी सरकारी स्कूलों में कैंपो का आयोजन किया। पीपीपी की नोडल अधिकारी एवं एडीसी अपराजिता ने  जिले के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव भतौला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खेड़ी कला और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर -7 का दौरा कर परिवार पहचान पत्र को अपडेट करने के कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एडीसी ने वहां उपस्थित कर्मचारियों और परिवार पहचान पत्र को अपडेट कराने आए लोगों से बातचीत कर सुनिश्चित किया कि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह दिए गए समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचे और अगर कोई कर्मचारी लेटलतीफी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एडीसी अपराजिता ने बताया कि कैंप में परिवार पहचान पत्र में इनकम सत्यापन को छोड़कर अन्य कार्य किए जा रहे है। जैसे किसी का नाम जोड़ना, दिव्यागों का स्टेट्स अपडेट कराना, जन्मतिथि में सुधार करना आदि शामिल है। 55 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति के जन्मतिथि में सुधार के लिए वोटर आई कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। वोटर कार्ड वर्ष 2017 के पहले का होना जरूरी है। इन कैंप में कोई भी परिवार का मुखिया अपने पहचान पत्र को अपडेट करा सकता है। कैंप दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। नगर निगम क्षेत्र में सभी 40 वार्डों में व गांवों में सभी सरकारी स्कूलों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया तिगांव ब्लॉक में 72, फरीदाबाद में 78 तथा बल्लभगढ़ ब्लॉक में 116 कैंप लगेंगे। इस काम के लिए करीब 6000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
एडीसी अपराजिता ने बताया कि प्रशासन ने पीपीपी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2792999 जारी किया है। कोई भी नागरिक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक फोन कर परिवार पहचान पत्र से संबंधित जानकारी ले सकता है। जिलेभर में नगर निगम के 40 वार्ड समेत कुल 266 बूथ बनाए जा रहे हैं। इन बूथों पर बैठे कर्मचारी पीपीपी अपडेट करेंगे। विभागीय अधिकारियों की मानें तो फरीदाबाद में 5,92,625 परिवारों के पीपीपी बन चुके हैं। इनमें बल्लभगढ़ में 41,778, फरीदाबाद ब्लॉक में 25,395 तथा तिगांव में 28,562 परिवार शामिल हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में कुल 4,96,918 लोगों के पहचान पत्र बन चुके हैं।

संबंधित पोस्ट

વસંત પંચમી ક્યારે છે 25 કે 26 જાન્યુઆરી? સરસ્વતી પૂજાનો યોગ્ય સમય અને પદ્ધતિ નોંધો

Admin

ई-रिक्शा यूनियन मोगा के चालकों को यातायात शिक्षा प्रकोष्ठ मोगा द्वारा यातायात नियमों का पालन करने की किया अपील

Admin

उज्जैन के महाकाम मंदीर में नए साल में लाखो श्रद्धालुकी भीड बढेगी

Admin

गुजरात- 9 साल की उम्र में संन्यासिन, पिता की कंपनी का सालाना टर्नओवर 100 करोड़, फिर भी दिक्षा का रास्ता

Admin

પોષ પૂર્ણિમા 2023 તારીખઃ જાન્યુઆરીમાં આ દિવસે છે પોષ પૂર્ણિમા, દેવી લક્ષ્મીને પ્રસન્ન કરવા કરો આ ઉપાય

Admin

ગાંધીનગર: ’51 શક્તિપીઠ પરિક્રમા મહોત્સવ’નો લાભ લેનારા માટે સરકારે લીધો આ મહત્ત્વનો નિર્ણય

Admin
Translate »