Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

कच्चे दूध से करें झाइयों को दूर, जाने इस्तेमाल करने का तरीका

बढ़ती उम्र के साथ हमारे चेहरे के ऊपर कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती है। कभी-कभी कम उम्र में भी स्किन से जुड़ी समस्याएं हो जाती है। उनमें से एक झाइयां भी है। आजकल की लाइफ स्टाइल की वजह से भी झाइयां और दाग धब्बे हो जाते हैं। चेहरे की झाइयां आपकी खूबसूरती को कम करती है। इन्हें बढ़ती उम्र की निशानियां भी कहा जा सकता है। लेकिन कभी-कभी छोटी उम्र में भी यह हो जाती है। अगर आप घर पर ही कुछ आसान उपाय करते हैं तो झाइयों को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको एक विशेष उपाय बताएंगे। इस उपाय से झाइयों और दाग धब्बों को दूर किया जा सकता है।

चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए कच्चा दूध बहुत ज्यादा उपयोगी होता है। इसके लिए थोड़ा सा कच्चा दूध लें और उसमें कॉटन बॉल को डुबोकर अपने चेहरे के ऊपर अच्छे तरीके से लगाएं। लगाने के बाद 15-20 मिनट रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। रोजाना इस उपाय को करने से चेहरे की झाइयां दूर होती है। इसके अलावा कच्चे दूध में थोड़ा बेसन और चुटकी भर हल्दी मिक्स करके चेहरे के ऊपर लेप लगाएं। लगाने के बाद 15-20 मिनट रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। इस उपाय से भी चेहरे की झाइयां और दाग-धब्बे दूर होते हैं। आप भी इन दोनों नुस्खों को जरूर अपनाएं। इससे आपकी स्किन को अनेक फायदे मिलेंगे।

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

संबंधित पोस्ट

सर्दियों में रोजाना करें लहसुन का सेवन, इससे मिलेंगे अनेक चमत्कारी फायदे

Admin

बच्चे भी गठिया से पीड़ित हो सकते हैं… और जानें

Karnavati 24 News

Water Drinking Tips: खड़े होकर पानी पीने से सेहत को होता है नुकसान? जानिए कब और कैसे पिएं पानी

Karnavati 24 News

कहीं आपके पेट में तो नहीं बढ़ गई गर्मी, जाने इससे बचने के लिए क्या खाएं?

Karnavati 24 News

क्या होता हे ये डी न ए। किन में से प्राप्त होता हे।

Karnavati 24 News

30 हज़ार सर्प प्रतिमाओं वाला यह नाग मंदिर समर्पित है नागराज और उनकी पत्नी नागयक्षी

Karnavati 24 News
Translate »