आज मौनी का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कम समय में ही मौनी ने कामयाबी की ऊंचाईंयों को छू लिया। लेकिन उन्हें ये नाम और फेम एक ही दिन में हासिल नहीं हुई। बल्कि इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की और एक लंबा सफर तय किया। मौनी रॉय सबसे पहली बार एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई शो में काम किए। लेकिन शो नागिन में उनके नागिन किरदार को खूब पसंद किया गया। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि मौनी ने अपने डांस से भी फैंस को खूब दीवाना बनाया। टीवी शो में काम करने से पहले मौनी कभी बैकग्राउंड डांसर भी हुआ करती थीं। जानते हैं बैकग्राउंड डांसर और छोटे पर्दे से आगे बढ़कर कैसे मौनी ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में एंट्री मारी।
जानिए मौनी रॉय का बॉलीवुड में डेब्यू राज़ क्या था
कितनी पढ़ी-लिखी हैं मौनी
मौनी रॉय ने स्कूल पूरा करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की। इसके बाद एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वह मुंबई आ गईं।