Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

‘राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ’ के शपथ ग्रहण समारोह में ‘चौधरी ईशान त्यागी’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ ली

गाजियाबाद: ‘देश के कई राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने वाला संगठन ‘राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ’ के निर्विरोध नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर चौधरी ईशान त्यागी को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में संगठन के नियमानुसार समाज के सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण करवाई गयी। ईशान त्यागी ने तत्काल ही अपना कार्यभार संभाला, संगठन के इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित व्यक्तियों ने ईशान त्यागी को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। शपथ ग्रहण समारोह में वर्तमान अध्यक्ष आशीष त्यागी के द्वारा ईशान त्यागी को शपथ ग्रहण करवाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित संघ के संरक्षक गगन त्यागी ने कहा कि आशीष त्यागी का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा, उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से लंबे समय तक संघ की सेवा की और उन्होंने नए अध्यक्ष ईशान त्यागी को शुभकामनाएं दी। संघ के संरक्षक डॉक्टर ग्लैडविन त्यागी ने कहा कि समाज के लिए ‘राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ’ हमेशा कुछ न कुछ करता रहता है और पूर्व अध्यक्ष आशीष त्यागी ने पूर्ण निष्ठा व मेहनत से संघ का कार्य किया। संरक्षक वीरेंद्र प्रताप त्यागी ने कहा कि कोरोना काल में भी राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ की टीम ने जिस तरह सभी के लिए मदद की को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता, आशीष त्यागी के कार्यकाल में संघ ने काफी सामाजिक कार्य किये, उन्होंने नए अध्यक्ष ईशान त्यागी को शुभकामनाएं दी। पूर्व अध्यक्ष आशीष त्यागी ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्हें संघ के संरक्षक मंडल का सहयोग जिस प्रकार मिला उसके लिए पूरे संरक्षक मंडल का धन्यवाद करतै हैं और संघ के सभी सम्मानित सदस्यों ने जिस प्रकार उनका साथ देकर संघ के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य किया उसके लिए वह सभी तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं। आशीष त्यागी ने कहा कि वह आजीवन संघ के कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी नितिन त्यागी, संजीव त्यागी, अजय त्यागी, राजीव त्यागी, अश्वनी त्यागी, प्रतोष त्यागी, अमरीश त्यागी, अमित त्यागी, कुलदीप त्यागी, संदीप त्यागी और अन्य सदस्यो ने नवनियुक्त अध्यक्ष को माला और साफा बांधकर बधाई दी। सभी सदस्यों ने आशीष त्यागी को सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी। संघ के पहले अध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने ईशान त्यागी को बधाई दी। मौके पर समाज के कई संगठनों के अध्यक्ष सुरेश त्यागी, डॉक्टर उदिता त्यागी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्यागी, पार्षद संजीव त्यागी, पार्षद विनीत त्यागी, भाजपा नेता के डी त्यागी, सहयोजक मनोज त्यागी आदि उपस्थित रहे और संघ और ईशान त्यागी को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी त्यागी ने की और सभी को अपना आशीर्वाद दिया और सही दिशा में चलने के लिए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में कई जिलों और प्रदेशों से व्यक्ति पहुंचे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन संदीप त्यागी द्वारा किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ईशान त्यागी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया और सबको विश्वास दिलाया की वह संघ के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे। ईशान त्यागी ने पूर्व अध्यक्ष आशीष त्यागी के कार्यकाल का वर्णन करते हुए कहा कि उन्होंने भी लंबे समय तक आशीष त्यागी के साथ में काम किया है और उसी तरह भविष्य में भी करते रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

किसी क्षेत्र, धर्म के पक्ष में पक्षपात नहीं: PM मोदी

Admin

निर्मला सीतारमण के निवेदन का ईस तरह कोंग्रेस नेता पी.चीदम्बरम ने ट्वीट के जरीए दीया जवाब

Admin

15 अगस्त से पहले आतंकी खतरे का इनपुट, हाई अलर्ट मोड में सुरक्षाबल

Karnavati 24 News

मुसलमानों के हमदर्द या आतंकवाद के समर्थक!: 2012 के घोषणा पत्र में सपा ने आतंकवाद के आरोपियों को रिहा करने का वादा किया था, कोर्ट ने लगाई थी फटकार

Karnavati 24 News

विपक्ष मदरसों में हो रहे सर्वे को लेकर राजनीती ना करे :केशव प्रसाद मौर्या

Goa Assembly election: देश को पहला IIT वाला विधायक और फिर मुख्यमंत्री देने वाला राज्य

Karnavati 24 News
Translate »