Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से एसपी की डिंपल के सामने BJP के रघुराज शाक्य।

मैनपुरी उत्तरप्रदेश।

मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के बाद निधन के बाद रिक्त हुई लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है। इस सीट पर अब सपा और भाजपा में सीधी टक्कर होगी। मैनपुरी से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भाजपा ने चुनावी समीकरण को देखते हुए मुलायम के गढ़ में उन्हें टक्कर देने के लिए शाक्य समाज से रघुराज सिंह शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। रघुराज सिंह शाक्य इटावा लोकसभा से 1999 में पहली बार सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। उसके बाद 2004 में फिर से समाजवादी पार्टी के टिकट से रघुराज सिंह शाक्य सांसद चुने गए। 2012 में रघुराज सिंह शाक्य इटावा सदर सीट पर सपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। रघुराज सिंह शाक्य की शाक्य समाज में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। 27 जनवरी, 2017 को शाक्य ने यह मानते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि मुलायम और अखिलेश के बीच हालिया विवाद में मुलायम सिंह यादव को अपमानित किया जा रहा है। जिसको लेकर रघुराज शाक्य ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी।

संबंधित पोस्ट

હોળીની શુભેચ્છા આપતા નવાઝ શરીફે કરી ભૂલ તો લોકોએ કર્યા ખરાબ રીતે ટ્રોલ

Karnavati 24 News

गन्ना किसानों ने लगाया लुधियाना जलंधर हाइवे पर धरना, करोड़ो की अदायगी बाकी

Karnavati 24 News

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंतिम टेस्ट मैच: अहमदाबाद स्टेडियम में पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बनीज की अगवानी

Karnavati 24 News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: चुनाव आयोग ने ख़ारिज किया कांग्रेस का दावा – ‘कर्नाटक से पहले दक्षिण अफ्रीका में यूज हुई थी EVM’

Karnavati 24 News

મેંદરડાની માર્કેટિંગ યાર્ડ ખાતે બુથ સશક્તિકરણ અભિયાન અંતર્ગત એક વર્ગ યોજાશે

Admin

ગુજરાત વિધાનસભાના નાયબ મુખ્ય દંડકશ્રી કૌશિકભાઈ વેકરીયાના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લાના સિંચાઈના પ્રશ્નો બાબતે બેઠક યોજાઈ

Admin
Translate »