Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्यताजा समाचार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जज और उनकी पत्नी पर हमला।

लखनऊ यूपी। लखनऊ में मुरादाबाद के JCM कोर्ट के जज और उनकी पत्नी पर हमला हुआ है। वह पारा इलाके में सरौसा-भरोसा स्थित मोतीझील कॉलोनी में रहते हैं। जमीन पर कब्जे के विवाद में बदमाशों ने मारपीट की। प्लॉट पर निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरा दी। आरोप है कि बदमाश वहां रखा सामान भी उठा ले गए। वहीं पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जज की पत्नी सीता पुलिस को हमले के बारे में बताते हुए। आरोप है कि बदमाशों ने पत्नी की चेन-नगदी, लाइसेंस राइफल और रिवाल्वर लूट ली। इसमें जज और उनकी पत्नी को चोट आईं हैं। जज को इलाज के लिए SGPGI में एडमिट किया गया है। पुलिस ने इस मामले में क्या जांच हुई हैं, इसके लिए पारा थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर कई बार मिलाने के बावजूद नहीं उठाया।शोभनाथ सिंह मुरादाबाद में JCM कोर्ट में जज हैं। वो मूल रूप से विश्रामपुर सबुआ जिला गाजीपुर के रहने वाले हैं। शोभनाथ ने साल 2012 में सरोसा-भरोसा के मोतीझील कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा था। इसके लिए उन्होंने लीगल प्रोसेस को फॉलो किया। प्लॉट पर निर्माण वो ठेकेदार के जरिए करवा रहे थे। बताया जा रहा है कि गदियाना इलाके के कुछ बदमाशों ने उनकी जमीन कब्जा करने कोशिश की। वहां बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। उसके अंदर रखा हुआ सामान लूट लिया। ये पता चलने के बाद शोभनाथ अपनी पत्नी सीता और बेटे अतुल के साथ प्लॉट पर सोमवार को पहुंचे। आरोप है कि गदियाना के रहने वाले अब्बास, शमशाद, इरफान उसकी पत्नी के साथ करीब 25 लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। उनके साथ मारपीट की। इसमें जज और उनकी पत्नी घायल हो गए।

संबंधित पोस्ट

चीन सीमा पर मौसम का चौथा हिमपात, बर्फ की सफेद चादर से ढकी उत्तराखण्ड की वादियां,

Admin

मध्य प्रदेश के रीवा में बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा यात्री घायल

Admin

ઘણા સમયથી જેની રાહ જોવાઈ રહી હતી એવી વૈશ્વિક ખ્યાતિ પ્રાપ્ત IT કંપની કોમનેટ (COMnet) હવે અમદાવાદના આંગણે

Karnavati 24 News

हरियाणा की शान सपना चौधरी की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर लाएंगे महेश भट्ट और विनय भारद्वाज

Karnavati 24 News

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर 1:00 बजे जयपुर आएंगे

Admin

राजस्थान – सीकर में दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई,

Karnavati 24 News
Translate »