Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत स्थित श्री घटोत्कच मंदिर में आयोजित महोत्सव में सम्मिलित हुए।

चंपावत उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत स्थित श्री घटोत्कच मंदिर में आयोजित महोत्सव में प्रतिभाग कर घटकू महाराज की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने घटोत्कच स्मारिका का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चंपावत को आदर्श जिला बनाने हेतु विकास के दृष्टिगत अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घटोत्कच मंदिर की चहारदिवारी एवं दो कक्षों का निर्माण, मंदिर का कुमाऊँ शैली में सौन्दर्यीकरण, मंदिर स्थल-सौंझ हिडिम्बा मंदिर होते हुए गौड़ी सड़क तक लगभग 2.5 कि•मी• सड़क का निर्माण, घटोत्कच मंदिर से झाली-माली मंदिर तक एक हजार सात सौ मीटर सड़क के डामरीकरण की घोषणाएं की। उन्होंने जिला मुख्यालय में बहुउद्देशीय आपदा राहत केन्द्र के निर्माण के साथ ही कलक्ट्रेट चम्पावत का कुमाऊँनी शैली में पुनर्निर्माण किए जाने की भी घोषणा की।

संबंधित पोस्ट

सिर्फ मन को शांत ही नहीं बल्कि एकाग्रता भी बढ़ता हे गायत्री मंत्र।

19 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Admin

अगर आप भी अपने घर में सुख समृद्धि लाना चाहते हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Admin

मॉर्निंग सिकनेस: क्या सुबह उठते ही शरीर में कमजोरी महसूस होती है? इन टिप्स को अपनाएं, दूर होगी समस्या

Karnavati 24 News

ब्रह्माण्ड की रचना करने करने वाली हे माँ कुष्मांडा। नवरात्री का चौथा दिन माँ कुष्मांडा की पूजा करि जाती हे।

नवरात्री में माँ की घट स्थापना कैसे की जाये। जाने पूरी विधि।