अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म ‘लाइगर’ में नजर आई थीं। जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। ऐसे में एक्ट्रेस ने अब अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
अजीब लुक में नजर आईं अनन्या पांडे
दरअसल, अनन्या एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद अजीब लुक में नजर आईं। इस वीडियो में अनन्या काफी हाइट में नजर आ रही हैं। इसकी वजह उनकी हाई हील्स बताई जा रही है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। जहां एक तरफ फैंस ने उनके इस लुक को पसंद किया तो वहीं दूसरी तरफ यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया।
एक यूजर ने लिखा- आज दुग्गल साहिब एयरटेल का टावर बन गए हैं। तो दूसरे ने लिखा- हील्स पहनकर वह काफी स्ट्रगल कर रही हैं। तो एक अन्य ने लिखा- ये तो सर्कस के जोकर जैसा दिखता है। इतना ही नहीं एक यूजर ने अनन्या पांडे बुर्ज खलीफा की छोटी बहन को भी बता दिया। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। यह पहली बार नहीं है जब अनन्या ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं। वह पहले भी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।