Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

देरी से पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, विश्वेंद्र सिंह ने लगाई लताड़

भरतपुर. जनसुनवाई में आई समस्याओं का निस्तारण नहीं करने के मामलों को लेकर नाराजगी जता चुके कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने एक बार फिर अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी के जनसुनवाई में एक घंटा देरी से आने पर उन्होंने जमकर लताड़ लगाई। इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह अधिकारियों को जनसमस्याओं का निराकरण नहीं होने पर लताड़ लगा चुके हैं। सर्किट हाउस में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में भरतपुर के अलावा डीग-कुम्हेर से भी लोग समस्याओं को लेकर पहुंचे। विश्वेन्द्र सिंह ने समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय हे कि मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने तीन अगस्त को जनसुनवाई यह कहते हुए निरस्त कर दी थी कि जब अधिकारी जनता का काम ही नहीं करते तो जनसुनवाई करने का क्या फायदा रहेगा। इसके बाद जिला कलक्टर आलोक रंजन ने चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह दो दिन जनसुनवाई में आए परिवादों का समय पर निस्तारण नहीं होने के कारण नाराज चल रहे थे। उन्होंने दो अगस्त को एक ही दिन में तीन बार अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की थी। साथ ही नगर निगम के आयुक्त को खरी-खरी सुनाई थी। ऐसे में अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ था। हालांकि इस कार्रवाई के बाद परिवादों के निस्तारण को लेकर भी जिला कलक्टर ने निर्देश दिए थे।

संबंधित पोस्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पांचवें चरण में 61 सीटों पर रविवार को होगा मतदान

Karnavati 24 News

મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલના વરદ હસ્તે GSRTCની નવી 151 બસોનું ગાંધીનગર ખાતે લોકાર્પણ

Admin

गहलोत ने मानगढ़ धाम पर की प्रधानमंत्री से मांग मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना देश में करें लागू

Admin

राहुल गांधी से मिले नीतीश, बीजेपी ने दिलाई ‘कौरवों’ की याद: ‘ना जाने किस किस…’

Admin

शिवसेना में पहले भी बगावत: 2014 में बीजेपी के साथ नहीं गए तो पार्टी तोड़ने को तैयार थे शिंदे गुट, उद्धव को झुकना पड़ा

Karnavati 24 News

अल्बनीस ने भारत में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए प्रधान मंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

Karnavati 24 News
Translate »