Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश को दिलाए 20 मेडल, देश में सबसे अधिक मेडल लाने वाला राज्य बना: संदीप सिंह

हरियाणा, 9 अगस्त। हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे देश के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने 61 मेडल जीतकर देश की झोली में डाले। जो सभी देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।
खेल मंत्री संदीप सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि इन खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी हर बार की तरह अपना वर्चस्व कायम रखा। कुल मेडल में से लगभग 33 प्रतिशत भागीदारी हरियाणा के खिलाड़ियों की रही। प्रदेश के 43 खिलाड़ियों के दल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया, जिसमें महिला हॉकी टीम में 18 में से 8 खिलाड़ी हरियाणा की रही। हरियाणा के खिलाड़ियों ने 20 मेडल देश को दिलवाए। जिसमें से 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं। पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, दीपक पुनिया, विनेश फोगाट, रवि दहिया, पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सुधीर, बॉक्सर अमित पंघाल, नवीन कुमार और नीतू घनघस ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि सिल्वर मेडल के रूप में अंशु मलिक और सागर अहलावत सहित दो इंडिविजुअल और दो टीम गेम मेडल हमारे खिलाड़ियों ने देश को दिलाए।
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इसका पूरा श्रेय हमारे खिलाड़ियों की मेहनत उनके अभिभावकों के परिश्रम और त्याग तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खेल प्रेम नीति को जाता है। जिसकी बदौलत हरियाणा केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व में खेल हब के रूप में उभर कर सामने आया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयास से आज हरियाणा का हर अभिभावक अपने बच्चों को खेलो में अग्रसर होने के लिए प्रेरित कर रहा है। बेटियों को अब बोझ नहीं, मेडल फैक्ट्री के रूप में जाना जाता है। राज्य मंत्री संदीप ने कहा कि सरकार की खेल नीति के तहत स्वर्ण पदक विजेता को 1.50 करोड़ रुपए रजत पदक विजेता को ₹75 लाख तथा कांस्य पदक विजेता को ₹50 लाख का पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। जल्द ही खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

” फ़िल्म ‘ऊंचाई’ ने मुझे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया ” 30 साल बाद सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर सूरज बड़जात्या ने समर्पित किया अपना ये अवार्ड महेश भट्ट,एन चंद्रा और हिरेन नाग को!

Karnavati 24 News

जयपुर – डॉक्टर सौम्या गुर्जर को कौर्ट से मिली राहत

Admin

कारागार विभाग में बंदीरक्षक के 238 पदों पर निकली भर्ती।

Admin

अगर संक्रमित व्यक्ति की अस्पताल में मौत होती है तो उसे कोविड मौत के रूप में मानें: उच्च न्यायालय

Karnavati 24 News

આકાશ સરકાર રાષ્ટ્રીય અધ્યક્ષ : અખબારી યાદી

Karnavati 24 News

Kejriwal set to table confidence motion in Delhi assembly today

Translate »