Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

केंद्रीय राजयमंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने घर में फांसी लगा कर दी जान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे और रियल एस्टेट कारोबारी सैंतालीस वर्षीय नंद किशोर ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव उनके कमरे में पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला। मृतक के बेटे विशाल के मुताबिक पिछले कुछ दिनों मृतक नन्द किशोर काफी परेशान चल रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अभी मामले की पड़ताल कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी नंद किशोर बुधवार को घर में अपने कमरे में लेटे हुए थे। मृतक के भाई अजय रावत ने बताया कि नंद किशोर का कमरा अंदर से बंद था और कई बार आवाज देने पर भी नहीं खुल रहा था। इस पर उन्हें कुछ शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। बाद में जब कमरे को खुलवाया गया तो कमरे में पंखे के सहारे उनका शव लटकता मिला।मृतक नन्द किशोर ने दो शादियां की थी। उनकी एक पत्नी मुस्लिम समुदाय और दूसरी हिन्दू समुदाय से है। दोनों पत्नियों से उन्हें बच्चे हैं। पहली पत्नी शकीला से उन्हें दो बच्चे अफजल व साहिल दूसरी पत्नी से बेटा विशाल और आदर्श बेटी अंशिका,सिखा हैं।

संबंधित पोस्ट

મહિલા ઉદ્યોગસાહસિકોને પ્રોત્સાહિત કરવાના હેતુથી અમદાવાદની એલ.જે.યુનિવર્સિટી દ્વારા એક અનોખી પહેલ કરવામાં આવી છે, જેના ભાગરૂપે 10 અને 11 ફેબ્રુઆરીએ ‘વિમેન ઈન્વેસ્ટિંગ વિમેન 2.0’ નામનો કાર્યક્રમ યોજવામાં આવ્યો હતો.

Admin

मर्सिडीज बेंज इंडिया ने देश में मेबैक एस-क्लास कार पेश की, जानिए क्या है कीमत?

Karnavati 24 News

સ્કૂલમાં ઢોલ વગાડવાનો શોખ ફિલ્મમાં પ્રોડક્શન આસિસ્ટન્ટ સુધી લઈ ગયો

Admin

FIFA ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को किया सस्पेंड, महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी नहीं कर पायेगा भारत

Karnavati 24 News

 સેકન્ડ હેન્ડ એક્ટિવા ખરીદતા એરફોર્સના જવાન સાથે છેતરપિંડી

Karnavati 24 News

क्लर्क के घर से मिली लाखों की नगदी, छापेमारी में मिली करोड़ों की संपत्ति

Karnavati 24 News