Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

केंद्रीय राजयमंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने घर में फांसी लगा कर दी जान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे और रियल एस्टेट कारोबारी सैंतालीस वर्षीय नंद किशोर ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव उनके कमरे में पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला। मृतक के बेटे विशाल के मुताबिक पिछले कुछ दिनों मृतक नन्द किशोर काफी परेशान चल रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अभी मामले की पड़ताल कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी नंद किशोर बुधवार को घर में अपने कमरे में लेटे हुए थे। मृतक के भाई अजय रावत ने बताया कि नंद किशोर का कमरा अंदर से बंद था और कई बार आवाज देने पर भी नहीं खुल रहा था। इस पर उन्हें कुछ शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। बाद में जब कमरे को खुलवाया गया तो कमरे में पंखे के सहारे उनका शव लटकता मिला।मृतक नन्द किशोर ने दो शादियां की थी। उनकी एक पत्नी मुस्लिम समुदाय और दूसरी हिन्दू समुदाय से है। दोनों पत्नियों से उन्हें बच्चे हैं। पहली पत्नी शकीला से उन्हें दो बच्चे अफजल व साहिल दूसरी पत्नी से बेटा विशाल और आदर्श बेटी अंशिका,सिखा हैं।

संबंधित पोस्ट

कोलकाता संग्रहालय में फायरिंग में अर्धसैनिक बल का जवान शहीद, कई घायल

Karnavati 24 News

ડીસા હરી ઓમ હાઈસ્કૂલ પાસે અજાણ્યા વાહનની ટક્કરે ગાય ગંભીર રીતે ઇજાગ્રસ્ત થતાં સારવાર અર્થે ખસેડવામાં આવી…

Karnavati 24 News

राजस्थान में बंपर भर्ती: 12वीं पास उम्मीदवार आज से कर सकेंगे आवेदन, लिखित परीक्षा- इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

Karnavati 24 News

છેલ્લા કેટલાક મહિનાઓથી હંસલ મહેતાના આશ્રય હેઠળ નિર્મિત વેબ સિરીઝ ‘સ્કેમ 2003: ધ તેલગી સ્ટોરી’માં ભોજપુરી સ્ટાર દિનેશ લાલ યાદવ નિરહુઆની હાજરીને લઈને ઘણી અટકળો ચાલી રહી છે. ‘

फरीदाबाद: एक बार फिर दुनिया सुन रही दादा लख्मी की गूंज: राजेश नागर

Admin

सीआईए स्टाफ-1 टीम को बड़ी सफलता भारी मात्रा में पिसा पोस्ता दाना के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार : डीएसपी

Admin