Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

लखनऊ : भाजपा ने आजमगढ़ और बलिया जिले से बागियों को किया 6 साल के लिए निष्कासित

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी का समीकरण खराब करने वाले पार्टी के बागियों के खिलाफ भाजपा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और बलिया जिले में पार्टी द्वारा चयनित प्रत्याशियों के खिलाफ निकाय चुनाव में उतरने वाले बागियों को शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। साथ ही साथ पार्टी द्वारा उन पर छह वर्षों के लिए प्रतिबंध भी लगाया गया है। आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व और क्षेत्रीय नेतृत्व के परामर्श के बाद जिले से सात लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया।

जो पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता जिले में पार्टी द्वारा निष्कासित किये गए हैं उनमे नगर पंचायत जहानागंज से आनंद गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता (क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र), नगर पंचायत जहानागंज विमल गुप्ता पुत्र मार्कंडेय गुप्ता (पूर्व शक्तिकेंद्र संयोजक), नगर पंचायत जहानागंज से प्रिया गुप्ता पुत्री ताड़कनाथ गुप्ता (कार्यकर्ता), नगर पंचायत महाराजगंज से मीना जायसवाल, नगर पंचायत महाराजगंज से विशाल जायसवाल, नगर पंचायत जीयनपुर से आलोक चौरसिया पुत्र कमलेश चौरसिया (मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा) और नगर पंचायत जीयनपुर से राजेश चौहान पुत्र तिलकू चौहान (वरिष्ठ कार्यकर्ता) शामिल हैं।

इसी तरह पार्टी द्वारा बलिया जिले में भी 10 से ज्यादा बागियों को पार्टी से निष्कासित किया गया है। भाजपा के बलिया जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गनेश प्रसाद सोनी नगर पंचायत सिकन्दरपुर, बृज कुमार सिंह नगर पंचायत चितबड़ागांव, शशिकलां तिवारी नगर पंचायत चितबड़ागांव, आनन्द कुमार सिंह नगर पंचायत चितबड़ागांव, विवेक कुमार राजभर विक्की नगर पंचायत रतसड़कलां, पूनम गुप्ता नगर पंचायत, बांसडीह, राकेश मिश्र नगर पंचायत बांसडीह, राणा योगेन्द्र विक्रम सिंह “माण्डलू” नगर पंचायत रेवती, बब्लू पाण्डेय नगर पंचायत रेवती, महेश तिवारी,  नगर पंचायत रेवती और नीतू सिंह नगर पंचायत सहतवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान कहा – व्यक्ति का अंत हार मानने तक नही होता।

Karnavati 24 News

कांग्रेस का हल्लाबोल : काले लिबास में विरोध-प्रदर्शन करने वाले राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में: पढ़ें 10 बातें

Karnavati 24 News

સહકાર ક્ષેત્રનો મજબૂત કરી રાજ્યની વિકાસ ગતિને વધુ તેજ બનાવવા આ સરકાર કટિબદ્ધ – રાઘવજી પટેલ

Admin

जयपुर – पीसीसी चीफ डोटासरा ने बोला मोदी सरकार पर हमला

आजम खान के वापस करी अपनी Y श्रेणी की सुरक्षा, बेटे अब्दुल्ला भी गनर को छोड़ हो गए लापता

उद्धव का बड़ा बयान :”मैं बीमार था और आपने ऐसा ‘छुरा’ घोंपा, इसे मैं ताउम्र नहीं भूलूंगा”,किसके लिए कहा ऐसा

Karnavati 24 News
Translate »