Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

मुझे अब ऐसे भारतीय मुसलमान चाहिए… जो पाकिस्तान के खिलाफ बोले – राज ठाकरे

गुड़ी पड़वा के मौके पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई में पड़वा मेलावा रैली की थी। इस दौरान भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर की तारीफ की। यह रैली बुधवार को दादर के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में आयोजित की गई थी। अपने भाषण के दौरान राज ठाकरे ने कहा- मुझे जावेद अख्तर जैसे कई अन्य लोग चाहिए। मैं चाहता हूं कि भारतीय मुसलमान पाकिस्तान के खिलाफ बोलें और उन्हें हमारी ताकत बताएं। जावेद अख्तर ऐसा करते हैं और मुझे उनके जैसा मुसलमान चाहिए।

पाकिस्तान जाकर जावेद ने क्या कहा?
जावेद अख्तर ने फैज फेस्टिवल में कहा, हमने नुसरत और मेहदी हसन के लिए एक बड़ा फंक्शन आयोजित किया था। लेकिन लता मंगेशकर के लिए आपके देश ने कुछ नहीं किया। हकीकत यह है कि अब हम एक दूसरे को दोष न दें। खास बात यह है कि इन दिनों जो गर्मी पड़ रही है उसे कम होनी चाहिए। हम बॉम्बे वाले हैं। हमने देखा कि कैसे हमारे शहर पर हमला किया गया। वे लोग न तो नार्वे से आए थे और न ही वे मिस्र से आए थे। वे लोग अभी भी आपके देश में घूम रहे हैं। तो अगर यह शिकायत हर भारतीय के दिल में है तो आपको बुरा नहीं मानना ​​चाहिए।

कंगना भी कर चुकी हैं जावेद अख्तर की तारीफ
बीते दिनों कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘जब मैं जावेद साहब की शायरी सुन रही थी तो सोचती थी कि मां सरस्वती जी की उन पर इतनी कृपा कैसे है।’ लेकिन देखिए, इंसान में कुछ तो सच्चाई होती है..जय हिंद जावेद अख्तर साहब। घर में घुसकर मारा… हाहाहा। कंगना रनौत को जावेद अख्तर की तारीफ करते देख कई लोग हैरान भी हैं। क्योंकि जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच सालों से विवाद चला आ रहा है। कंगना ने जिस तरह से अपने विवादों और शिकायतों को भुलाया है, और जावेद अख्तर की तारीफ की है उसको लेकर यूजर्स ने कंगना की तारीफ की है।

संबंधित पोस्ट

आशिकी 3: फिर साथ नजर आएंगे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन?

Admin

ऑस्कर पुरस्कार भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड मेडल जैसा: रामचरण

Karnavati 24 News

लव यू प्रिंसेस, माय बेबी गर्ल… होली पर सुकेश ने जैकलीन को लव लेटर लिखा

Karnavati 24 News

‘ખાવા માટે પૈસા નહોતા, રહેવા માટે છત ન હતી, લોન પર વિચિત્ર કપડાં પહેર્યા હતા…’ ઉર્ફીએ જણાવી આપવીતી..!

Admin

‘सेल्फ़ी’ से ‘मैं खिलाड़ी’ में इमरान हाशमी और अक्षय कुमार की कातिलाना डांस स्टेप्स।

Admin

3 मिनट के आइटम सॉन्ग के लिए 2 करोड़, उर्वशी रौतेला को फिल्म के विलेन से ज्यादा फीस मिला

Admin