Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

सर्दियों में अपने डाइट में शामिल करें लहसुन, इससे मिलेंगे अद्भुत लाभ

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हमें बहुत सी समस्याएं होने लगती है। सर्दियों के मौसम में इंफेक्शन होने का डर भी बना रहता है। सर्दी-जुकाम भी हो जाते हैं। ऐसे में ठंड से बचाव के लिए हमें अपने डाइट में बदलाव लाना चाहिए। भारतीय रसोई में बहुत से मसालों का प्रयोग किया जाता है। उनमें से एक लहसुन भी है। लहसुन हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। इस के अलावा लहसुन में आयरन, मैग्नीशियम फास्फोरस, थायमिन और नियासिन जैसे अनेक पोषक तत्व होते हैं। इसलिए लहसुन खाना हमारी सेहत को बहुत से फायदे देता है। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे।

रोजाना लहसुन खाने से होने वाले इन फायदों के बारे में आप भी जरूर जाने। रोजाना खाली पेट लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं इसके अलावा आप लहसुन का सूप बनाकर भी पी सकते हैं। इसके सेवन से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा सर्दी, खांसी और जुखाम जैसे वायरल इन्फेक्शन से भी बचाव होता है। साथ ही लहसुन के सेवन से आपके शरीर का ठंड से बचाव होता है। लहसुन के सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इस वजह से हार्ट की समस्याओं में राहत रहती है। लहसुन के सेवन से आप का पाचन तंत्र भी सुधरता है। इस वजह से पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। सर्दी के मौसम में आप भी लहसुन को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

संबंधित पोस्ट

NEET UG 2022 : NEET UG के लिए करेक्शन विंडो आज बंद हो जाएगी, कैटेगरी बदलने के लिए आपको अतिरिक्त भुगतान करना होगा

Karnavati 24 News

UPSC ने निकाली 206 वैकेंसी, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन

Karnavati 24 News

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 314 कैडेट्स पासआउट होकर सरहद की हिफाजत की ली सौगंध।

Admin

પોરબંદરમાં સોનેરી મેડીકલથી ખાદી ભંડાર સુધી ડીવાઇડર બનાવવાનું કામ 15 માં નાણાપંચ સને 2020-21ની ગ્રાન્ટમાંથી અંદાજિત રૂા. 17.26 લાખના ખર્ચે નિયત ઇ-ટેન્ડરીંગ પ્રક્રિયા હાથ ધરી

Admin

શ્રદ્ધાંજલિ અને બેસણું

Karnavati 24 News

आरसी ट्रांसफर के लिए फॉर्म 28, 29, 30 की कब और क्यों पड़ती है जरूरत?

Karnavati 24 News