Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

अखरोट खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद, जानिए कितना फ़ायदा काट है ये ड्राईफ्रूट

अखरोट एक ड्राई फ्रूट है, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी भीगे हुए अखरोट का सेवन किया है, सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी राहत मिलती है।
भीगे हुए अखरोट में विटामिन ई, फोलिक एसिड, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, कॉपर और जिंक की अच्छी मात्रा होती है, जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
भीगे अखरोट का सेवन करने से नींद अच्छी आती है। क्योंकि भीगा अखरोट खाने से स्ट्रेस (Stress) कम हो जाता है। जिस वजह से नींद अच्छी आती है।
भीगे अखरोट का सेवन गर्भवती महिला के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के दिमागी विकास के लिए लाभदायक साबित होता है। साथ ही इसका सेवन करने से मां और बच्चा दोनों हेल्दी रहते हैं। इसलिए गर्भवती महिला को भीगे अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए।
जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर होती है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।
भीगे अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर पाया जाता है। इसलिए अगर आप भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम होता है।
भीगे अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर पाया जाता है। इसलिए अगर आप भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम होता है।

संबंधित पोस्ट

जाने अपने लाइफ पार्टनर के भाग्य को चमकाती है ये भाग्यशाली राशिया

Karnavati 24 News

रोजाना पनीर खाने के इन अद्भुत फायदों के बारे में चौक जायेंगे आप

Admin

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Admin

अगर हैं ये लक्षण, तो समझ जाएं पूरी तरह से डैमेज हो गया है लिवर

Karnavati 24 News

कार्तिक मास : इस माह में योगनिद्रा से जागते हैं भगवान विष्णु, इस काल में तीर्थ स्नान व दान देने की परंपरा

टीनएजर्स क्यों नहीं सुनते मां की बात: इसमें उनका दोष नहीं है, यह रासायनिक लोच; इस उम्र में दिमाग दूसरी आवाजों पर ध्यान देता है

Karnavati 24 News
Translate »