Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

कानपुर से लव जिहाद का मामला आया सामने धर्म परिवर्तन को लेकर महिला ने कर ली खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के हरबंशमोहाल इलाके में एक युवती को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शाहरुख नाम के 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि युवती ने कथित तौर पर इस्लाम अपना कर शादी करने से मना कर दिया था, जिसके बाद युवक ने उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला आरोपी शाहरुख के साथ रिलेशनशिप में थी।

 
इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहा था आरोपी
आरोप है कि शाहरुख ने महिला से कहा था कि वह इस्लाम अपनाकर उससे शादी कर ले, वरना वह उसे बदनाम कर देगा। उसने यह भी कहा था कि बदनामी से बचना है तो वह आत्महत्या कर ले। ACP कलेक्टरगंज तेज बहादुर सिंह ने बताया इससे परेशान होकर युवती ने बुधवार को अपने घर में छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ACP ने कहा कि महिला कुछ साल पहले एक सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए आरोपी व्यक्ति के संपर्क में आयी थी और युवक ने खुद की पहचान सौरभ के रूप में दी थी।
ACP ने कहा कि शुक्रवार को दर्ज FIR में मृतका के पिता ने शाहरुख पर अपनी बेटी को प्रताड़ित करने और इस्लामिक रीति-रिवाजों से शादी करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पिता का दावा था कि शाहरुख के पास उनकी बेटी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं, जिसके जरिए वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। आरोपी शाहरुख पीड़िता को किसी भी कीमत पर इस्लाम कबूल करवाना चाहता था, और उसकी हैवानियत की कीमत महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

संबंधित पोस्ट

સુરત: સુરત એરપોર્ટ પર બિનવારસી લગેજ ટ્રોલીમાંથી રૂ. 67 લાખના 10 સોનાના બિસ્કિટ મળ્યા

Admin

લખનઉમાં વિદ્યાર્થિનીનું ગળું દબાવી હત્યા, બાદમાં ઝાડીઓમાં ફેંકી દીધી લાશ

Admin

ઝુંડાળામાં વૃદ્ધના મકાનમાંથી વ્હીસ્કીની ૧૩ બોટલ ઝડપાઈ : બે શખ્સો સામે પણ પોલીસે પ્રોહીબીશન એક્ટ હેઠળ કાર્યવાહી

Karnavati 24 News

અજમેર શરીફના ઉર્ષમાં ભાગ લેવા ગયેલા અમરેલીના બે યુવાનનું અકસ્માતમાં મોત

Admin

અમદાવાદ: ભેજાબાજ કિરણ પટેલ સામે વધુ એક ફરિયાદ! આજે રિમાન્ડ પૂર્ણ થતા કોર્ટમાં કરાશે રજૂ

Admin

સાવરકુંડલાના મોમાઈપરા વિસ્તારમાં વિદેશી દારૂનો જથ્થો પકડી પાડતી સાવરકુંડલા પોલીસ

Admin