Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

लापता युवती का शव दो घंटे बाद बगीचे में मिला, जांच में जुटी पुलिस

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाहरी इलाके से आज एक 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। मृतक युवती दो घंटे पहले ही घर से लापता हो गयी थी जिसके बाद उसका शव घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर मौजूद एक बगीचे से बरामद हुआ है। मृतक युवती का नाम नैंसी यादव है, परिजनों द्वारा अज्ञात हमलावरों पर हत्या का इलज़ाम लगाया जा रहा है। मृतक युवती के परिवार वालों का कहना है की अज्ञात हमलावरों द्वारा युवती को तब निशाना बनाया गया होगा जब वह सुबह शौच के लिए गयी थी। वही इस मामले में पुलिस अधिकारीयों का भी यह कहना है की घटना स्थल पर युवती द्वारा संघर्ष किये जाने के निशान भी पाए गए हैं। मृतक नैंसी यादव मोहनलालगंज कालेज में स्नातक के द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और वह अपने परिवार में पांच भाई बहनो में सबसे बड़ी भी थी। पुलिस उपायुक्त, दक्षिण, राहुल राज का इस मामले में कहना है कि पीड़िता के पिता रामजीत यादव ने पुलिस को बताया कि युवती अपनी मां और छोटी बहन के साथ शौच के लिए खुले में गई थी। पुलिस उपायुक्त का कहना है की “वह शायद घने कोहरे के कारण उनसे अलग हो गई थी और तभी से लापता चल रही थी।”

हाल फिलहाल पुलिस द्वारा युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही करी जा रही है।

संबंधित पोस्ट

नैनीताल के रामनगर मे विक्षिप्त को बाघ ने बनाया निवाला।

Admin

વડોદરા- પથ્થરમારો બાદ 45 સામે નામ જોગ અને 500થી વધુના ટોળા સામે ફરીયાદ, 15 દિવસ પોલીસ રહેશે તૈનાત

Admin

અજમેર શરીફના ઉર્ષમાં ભાગ લેવા ગયેલા અમરેલીના બે યુવાનનું અકસ્માતમાં મોત

Admin

પૂર્વ IPS અધિકારીને બદનામ કરવા બે પત્રકાર ભાજપ નેતાની ATSએ કરી ધરપકડ, જાણો શું છે મામલો

Admin

શુક્રવારે ગોધરા કેસ મામલે સુપ્રીમ કોર્ટમાં થશે સુનાવણી, સુપ્રીમ કોર્ટ આપશે ચુકાદો

Karnavati 24 News

बिहार: ट्रेन में लड़कियों से छेड़खानी के आरोप में दो जवान गिरफ्तार

Admin