Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

IND vs SA : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम इंडिया में हुए दो बदलाव, इशांत को नहीं मिला मौका

IND vs SA 3rd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका तीन टेस्ट मैच की सीरीज में 1-1 से बराबर हैं. केप टाउन टेस्ट में जीतने वाला सीरीज अपने नाम कर लेगा.
IND vs SA 3rd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में केपटाउन में आमने-सामने हैं. न्यूलैंड्स के मैदान में होने वाले मुकाबले में भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli)ने टॉस जीता है और पहले बैटिंग चुनी है. भारतीय टीम में केपटाउन टेस्ट के लिए दो बदलाव हुए हैं. कप्तान विराट कोहली वापस आए हैं. उनकी जगह हनुमा विहारी बाहर गए हैं. वहीं बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी एक बदलाव हुआ है. चोटिल मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को लिया गया है. दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो उन्होंने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.

विराट कोहली ने बिना हिचक के टॉस जीतने के बाद बैटिंग चुनी. उन्होंने केपटाउन के हालात पर बात करते हुए कहा, ‘हमारे सिर के ऊपर क्या है यह हमारे बस में नहीं. पिच पर घास है और हम यह जानते हैं. लेकिन हम पहले बैटिंग करना चाहेंगे और रन टांगना चाहेंगे. इसके बाद हमारे गेंदबाजों की स्किल्स को भुनाना चाहेंगे.’ सिराज की जगह उमेश को चुनने के बारे में विराट ने कहा कि उमेश और इशांत में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल फैसला था. लेकिन पिछले कुछ टेस्ट में उमेश ने शानदार बॉलिंग की है. टीम में कई कमाल के खिलाड़ी हैं.

केपटाउन के आसमान में बादलों का डेरा
वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा कि इस पिच पर पहले बैटिंग करना ठीक रहता है. लेकिन जिस तरह से अभी बादल छाए हुए हैं उसे देखते हुए पहले बॉलिंग का फैसला भी गलत नहीं है. केपटाउन में इस समय आसमान में बादल छाए हुए हैं. साथ ही पिच पर भी घास है. ऐसे में पहले दिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. हालांकि खेल आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी होगी. इसके चलते स्पिनर्स को भी मदद मिलेगी.

संबंधित पोस्ट

नीरज चोपड़ा, डायमंड लीग : ‘गोल्डन बॉय’ ने कमबैक में रचा इतिहास

Karnavati 24 News

IPL 2023: IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के लिए विराट कोहली ने की राजस्थान रॉयल्स की यशस्वी जयसवाल की तारीफ

Karnavati 24 News

क्यों MI सबसे पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुआ?: 5 वजहों से IPL चैंपियन को लगा बड़ा झटका

Karnavati 24 News

Pro Kabaddi: पवन के सुपर 10 की बदौलत बुल्स को मिली जीत

Karnavati 24 News

कोलकाता टीम को जीत की और ले जाने वाले रींकु सिंह ईस तरह खेलते है आखिरी गेंद, बताया यह राज

IPL में बटलर का उन्माद: ऑरेंज कैप की रेस में चौथा शतक जड़कर कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं बटलर

Karnavati 24 News
Translate »