Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

हरिद्वार: राजमिस्त्री, जो बताता था खुद को सीबीआई का डीसीपी , आया चंगुल में

उत्तराखंड पुलिस ने सहारनपुर से एक ऐसे राजमिस्त्री को गिरफ्तार किया है जो खुद को सीबीआई में  डीसीपी बताकर लोगो पर रौब झाड़ता था और उनसे वसूली भी करता था। यही नहीं खुद को  डीसीपी बताकर उसने सगाई भी कर ली थी। आरोपी अक्सर आईपीएस की वर्दी पहनकर लोगो की आँखों में धुल झोकता था।  पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डीसीपी की फर्जी आईडी और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बीते दिसंबर महीने में बहादराबाद इलाके में रहने वाली युवती की सगाई वसीम आजम निवासी ग्राम सधोली कदीम, थाना बेहट सहारनपुर से हुई थी। वसीम द्वारा खुद को सीबीआई में डीसीपी बताते हुए वर्तमान में पोस्टिंग पटियाला में होने की बात कही गयी थी। लेकिन शादी होने से दो दिन पहले ही वसीम कीअसलियत परिवार के सामने आ गई थी। इसके बाद युवती के भाई द्वारा बहादराबाद थाने में बीती आठ दिसंबर को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा इस पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस द्वारा जब सीबीआई ब्रांच दिल्ली और देहरादून में दस्तावेजों को खंगाला तब जाकर यह बात सामने आयी कि आरोपी द्वारा फर्जी आईडी और फोटोग्राफ लड़की के परिवार वालों को उपलब्ध कराकर खुद को डीसीपी बताकर सगाई रचाई गयी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी वसीम आजम को बेहट सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

સુરત: સુરતની તામિલનાડુ બેંક સાથે 16 કરોડની છેતરપિંડી! 27 સામે ફરિયાદ, 1ની ધરપકડ

Admin

ગાંધીનગર: પ્લોટનું ભાડું અને વીજળી બિલ ન ચૂકવી 11.33 લાખની છેતરપિંડી કરનાર દંપતી સામે ફરિયાદ

Admin

महाराष्ट्र: पुणे के गूगल ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हैदराबाद से युवक को किया गिरफ्तार

Admin

લાયસન્સ વગર ચાલી રહેલી OYO હોટલના રૂમમાં ફાંસીના ફંદા સાથે લટકતો મળ્યો 23 વર્ષીય યુવક

Karnavati 24 News

ગાંધીનગર: પુરપાટ આવતા ટ્રેલરચાલકે રિક્ષાને અડફેટે લીધી, મહિલા નીચે પટકાતા ટાયર ફરી વળ્યું, બંને પગ છુંદાઈ ગયા

Admin

ફિશ એક્સપોર્ટરની કારને ઠોકર : એલ.સી.બી. કચેરી નજીક જ આપી જાનથી મારી નાખવાની ધમકી

Admin