Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

आपसी रिश्तो में मधुरता के लिए हर एक कपल को इन वास्तु टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए

वास्तु शास्त्र बहुत ज्यादा प्राचीन है। इसमें बहुत से छोटे-मोटे नियम बताए गए हैं। हर वस्तु के लिए एक सही दिशा जरूरी होती है। अगर सही दिशा में कोई भी चीज होती है तो इससे आपके घर में पॉजिटिविटी आती है। वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करने से आपके घर में खुशहाली आती है। हर चीज के लिए अलग-अलग नियम होते हैं। छोटे-मोटे नियमों का पालन करके आप अपने जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में बेडरूम के लिए भी खास वास्तु टिप्स दी गई है। अगर आप इन्हें फॉलो करते हैं तो इससे पति-पत्नी के आपसी रिश्तो में मधुरता बनी रहती है। आज हम इसी से जुड़े कुछ टिप्स आपको बताएंगे।
पति-पत्नी के बेडरूम में ताजमहल और पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। साथ ही बेड के सामने दर्पण नहीं लगाना चाहिए। साथ ही ड्रेसिंग टेबल भी नहीं होना चाहिए। इससे आपसी रिश्तो में तनाव बढ़ता है। बेडरूम में पानी वाली तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए। अगर आप चाहें तो राधा कृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं। इसके अलावा जोडे वाले पक्षियों की तस्वीर भी लगा सकते हैं। कपल के बेडरूम में ब्लू, ब्लैक किया फिर ग्रे कलर का उपयोग करना चाहिए। बेडरूम में मछली घर या फिर पानी का फाउंटेन बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। इससे भी आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेडरूम में हमेशा एक खीड़की होनी चाहिए। सुबह सूरज की किरणें अंदर आती है तो इससे पॉजिटिविटी बढ़ती है। आप भी इन सभी वास्तु नियमों का पालन करें। इससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

संबंधित पोस्ट

घर पर ऐसे बनाएंगी फराली बटाटा ना पराठा, बाहर की पराठा खाना भूल जाएंगे

Admin

दिल की बीमारी का नया इलाज: हार्ट अटैक से मरी हुई कोशिकाओं को हार्मोन की मदद से पुनर्जीवित किया जा सकता है, चूहों पर प्रयोग सफल

Karnavati 24 News

नारी संकल्प लेती है तो पहाड़ों को भी हिला देती है – राजे

Karnavati 24 News

सिर्फ मन को शांत ही नहीं बल्कि एकाग्रता भी बढ़ता हे गायत्री मंत्र।

चेहरे के काले दागों को दूर करने के लिए इस खास उपाय को अपनाएं

Admin

जानिए आप किस तरह से कर सकते हैं अपनी आंखों की सफाई? हमेशा रहेंगी स्वस्थ

Karnavati 24 News