Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

हिजाब पहने तो भाजपा को दिक्कत है, कपड़े पहने तो भी उन्हें दिक्कत है : सुप्रिया सुले

राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने कर्नाटक में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर चल रहे विवाद पर बुधवार को कहा कि हिजाब पहने तो भाजपा को दिक्कत है, कपड़े पहने तो भी उनको (भाजपा को) दिक्कत है।

उन्होंने लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के बजट पर पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कर्नाटक में बीजेपी के एक विधायक द्वारा इस विवाद के संदर्भ में की गयी कथित विवादित टिप्पणी का जिक्र किया और कहा, हिजाब पहने तो भाजपा को दिक्कत है, कपड़े पहने तो भी उनको (भगवा दल) को दिक्कत है। (वे) नैतिक पहरेदारी भी करेंगे और वैचारिक पहरेदारी भी करेंगे।बताते चलें कि कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच राज्य से बीजेपी (भाजपा) के विधायक एम पी रेणुकाचार्य ने बुधवार को कहा कि दुष्कर्म के मामले इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कुछ परिधान पुरुषों को उत्तेजित करते हैं।इसका जिक्र करते हुए सुले ने कहा, मैं माननीय मंत्री जी (निर्मला सीतारमण) से हस्तक्षेप करने का आग्रह करती हूं, जो कनार्टक से (राज्यसभा सदस्य) हैं। राकांपा सदस्य ने कहा, सबके घर में बीवी है, सबके घर में बच्चे हैं। हमें इस तरह के बयान को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। एक स्वर में इसकी निंदा करनी चाहिए।उन्होंने कहा, कपड़े पहनने के तरीके से किसी के बारे में राय नहीं बनानी चाहिए। हमें इसे (इस प्रवृत्ति को) ना कहना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

पनकी ओवरब्रिज, कल्याणपुर, गुरुदेव पैलेस और शारदा नगर क्रॉसिंग पर आरओबी प्रस्ताव को चौड़ा किया जाएगा।

सूरत में खुले नाले में गिरकर बाइक सवार की मौत: फूड डिलीवर कर घर लौट रहा था युवक, भाई बोला- एसएमसी अधिकारियों पर कार्रवाई हो

Gujarat Desk

अब बेटियां भी बन सकेंगी सेना में अधिकारी, बस करो ये एग्जाम की तैयारी

Karnavati 24 News

पोरबंदर के पास जूरी के जंगल में लगी भीषण आग: फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर, पोरबंदर-सोमनाथ राजमार्ग रतनपर से डायवर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk

राजकोट के अस्पताल से महिला मरीजो के वीडियो लीक: यूट्यूब-टेलीग्राम पर अपलोड हुए, फुटेज में स्त्री रोग संबंधी जांच करते दिखाया – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में बस खाई में गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत: 35 जख्मी, सभी MP के रहने वाले; 48 तीर्थयात्री त्र्यंबकेश्वर से द्वारका जा रहे थे

Gujarat Desk
Translate »