Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

Astro tips: परेशानियों को दूर करने में कारगर है चीनी, अपनाएं इससे जुड़े ये ज्योतिष उपाय

Jyotish tips in Hindi: हम आपको चीनी से जुड़े कुछ ज्योतिष उपाय (Jyotish upay) बताने जा रहे हैं. किचन में हर समय मौजूद रहने वाली चीनी कई तरह के दुखों का निवारण करने में कारगर मानी जाती है. जानें इससे जुड़े ज्योतिष उपाय
कई लोग जीवन में तरक्की (Success) हासिल करने के लिए कड़ी मेहतन करते हैं, पर फिर भी उनका संघर्ष (Struggle) जारी रहता है. इतनी मेहनत करने के बावजूद उन्हें मुकाम या सफलता हासिल करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं और उसमें से एक है ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) से जुड़े नियम. इन नियमों की अनदेखी करना शुभ नहीं माना जाता. कहते हैं कि इस वजह से करियर पर भी बुरी असर पड़ता है. ऐसा माना जाता है कि ज्योतिष शास्त्र से जुड़े नियमों का पालन करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है.

हम आपको चीनी से जुड़े कुछ ज्योतिष उपाय बताने जा रहे हैं. किचन में हर समय मौजूद रहने वाली चीनी कई तरह के दुखों का निवारण करने में कारगर मानी जाती है. जानें इससे जुड़े ज्योतिष उपाय…

कुंडली में सूर्य को करें मजबूत
कहते हैं कि चीनी का ग्रहों के साथ एक कनेक्शन होता है और इसलिए खास मौकों पर इसकी मिठास को शामिल करना बहुत शुभ माना जाता है. किसी की कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो वह भी इससे जुड़े उपाय कर सकता है. तांबे के पात्र में पानी में चीनी मिलाकर पीने से सूर्य की स्थिति मजबूत होती है.

सफलता के लिए
घर से निकलते वक्त अगर आप करियर से जुड़े किसी शुभ काम के लिए निकल रहे हैं, तो चीनी का उपाय करना न भूलें. तांबे के बर्तन में चीनी और पानी लें और इसे घोलकर थोड़ा सा पी जाएं. ये चीनी और दही वाले उपाय की तरह ही काम करता है और सफलता पाने में भी मददगार साबित होगा.

राहु ग्रह
कहते हैं कि राहु ग्रह पर भी चीनी असरदार मानी जाती है. इससे जुड़ा उपाय करने के लिए लाल कपड़े में चीनी बांधें और इसे रात में सोते समय अपने सिरहाने के नीचे रख लें. इससे कुंडली में चल रहे राहु की दिक्कत को दूर करने में मदद मिलेगी.

पितृदोष से मुक्ति
इसमें भी चीनी से जुड़ा उपाय कारगर साबित हो सकता है. इस उपाय को करने के लिए आप आटे की रोटी बनाएं और इसमें चीनी मिलाकर इसे कौवों को खिलाए. कहते हैं कि ऐसा करने वाले व्यक्ति की परेशानियां कम होती है. बता दें कि इस उपाय को कई दिनों तक करना अच्छा माना जाता है.

संबंधित पोस्ट

चहेरे पे चांद जैसी चमक चाहिए तो घर पर चीनी से करें ये घरेलू उपाय

Karnavati 24 News

सर्दियों में आउटडोर वर्कआउट करने से पहले ध्यान में रखें ये बातें।

Admin

डाइजेशन अच्छा रखने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करता है केले के फूल से बना काढ़ा

Karnavati 24 News

रात में गीले मोजे पहन कर सोने से मिलते हैं ये…

Karnavati 24 News

सर्दी-खांसी की समस्या में भांप लेते समय इन चीजों का करें इस्तेमाल

Admin

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए इम्युनिटी बढ़ाने वाले आवश्यक फूड्स

Karnavati 24 News
Translate »