Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
lifestyle

इम्यूनिटी को बनाना है मजबूत तो खाये ये कुछ चीजे

अक्सर आपने देखा होगा की कई लोग ऐसे होते हैं जो की मौसम में थोड़ा सा भी बदलाव होते ही अनेक प्रकार की बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा वो बहुत जल्दी जल्दी बीमार भी होते रहते हैं। वैसे तो जल्दी बीमारियों की चपेट में आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन इम्युनिटी का कमजोर होना उनमे से एक प्रमुख कारण होता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति कमजोर इम्युनिटी का शिकार है तो महज कुछ चीजों का  सेवन करने से वह अपनी इम्युनिटी मजबूत कर सकता है। ऐसे में उन चीजों के बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है। 

  1. कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्ति अपनी डाइट में लहसुन को जोड़ सकते हैं। लहसुन के नियमित सेवन से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में व्यक्ति को रोजाना खाली पेट कच्चे लहसुन की कली का सेवन करना चाहिए।
  2. व्यक्ति अपनी डाइट में शिमला मिर्च को भी जोड़ सकते हैं। शिमला मिर्च के अंदर भी ऐसे कई पोषण तत्व पाए जाते हैं जिनके जरिये इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है।
  3. इम्यूनिटी को बढ़ाने में तुलसी का पौधा भी बेहद काम आ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को नियमित रूप से तुलसी के पौधे का सेवन करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति खाली तुलसी नहीं खा सकता तो ऐसे में तुलसी के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं।
  4. व्यक्ति अपनी डाइट में पालक को भी जोड़ सकते हैं। पालक के अंदर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। वहीं इसके अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मौजूद होता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में आपके बेहद काम आ सकता है।
  5. अपनी डाइट में खट्टे फलों को जोड़ सकते हैं। इन फलों के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में आपके बेहद काम आ सकता है।

संबंधित पोस्ट

अनार के साथ इसके छिलके भी होते हैं फायदेमंद, जाने त्वचा के लिए इसके फायदे

Admin

चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए ऐसे करें अदरक का इस्तेमाल

Admin

रोजाना सुबह पिएं ब्लैक टी, इससे मिलेंगे अनेक सेहतमंद लाभ

Karnavati 24 News

अनेक बीमारियों को दूर करने के लिए लाभकारी है लेमन जूस, जाने इसके विशेष फायदे

Admin

अगर आप भी दुबलेपन की समस्या से परेशान है तो इन चीजों को डाइट में करें शामिल

Karnavati 24 News

गर्मियों में एनर्जी के लिए दही में यह चीजें मिलाकर जरूर खाएं

Karnavati 24 News