Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

भतीजे ने अपने ही चाचा की पीट-पीटकर कर डाली हत्या

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक संबंधों को झगझोड़ कर रख दिया है। यहां एक जमीनी विवाद में भतीजों ने सुबह अपने चाचा की कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक अपने चाचा को मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) संजीव बाजपेई ने बताया कि कटरा थाना क्षेत्र के शिकरापुर गांव में रहने वाले राम भरोसे (42) का अपने भतीजों से जमीन को लेकर कुछ विवाद था।

समझौता के बाद भी हुआ इस बात पर हुआ बवाल
बाजपेई ने कहा कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद घर के बाहर पड़ी जमीन पर बंटवारा हो गया, जिस पर राम भरोसे सोमवार सुबह खेत से लाकर मिट्टी डाल रहा था। बाजपेई के अनुसार, इसी बीच राम भरोसे के भतीजे देवेंद्र, ओमेंद्र, हरेंद्र, हिमांशु और शिशुपाल वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में वाद विवाद शुरू हो गया।
उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान इन लोगों ने राम भरोसे पर कथित तौर पर लाठियों से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाजपेई के अनुसार, पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित पोस्ट

પાદરગઢની સીમમાં આવેલી વાડીની સાત વીઘા જમીનમાં કપાસ અને એરંડાના વાવેતર વચ્ચે ગાંજાનું વાવેતર કર્યું,

Admin

 જામનગર તાલુકાના મૂંગણી ગામમાં એક યુવાનનું બાઈક સળગાવાયું: ગામના જ એક શખ્સ સામે ફરિયાદ

Karnavati 24 News

બાળકની લાલસામાં મહિલાએ ક્રૂરતાની તમામ હદો વટાવી, ગર્ભવતી મહીલાને ઢોર માર મારી કરી હત્યા, જાણો શું છે સમગ્ર મામલો

Admin

પાકિસ્તાની ઘૂસણખોરની ભારતમાં ધરપકડ મામલામાં નુપુર શર્માને મારવાનો થયો ખુલાસો, મળી આવ્યો નકશો

Karnavati 24 News

मोगा पुलिस ने 01 क्विंटल 20 किलो अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Admin

વલસાડ: ભિલાડ ઇન્ડિયાપાડા ચેકપોસ્ટ પાસે વિદેશી દારૂની 1760 બોટલ સાથે 2 પકડાયા, મંગાવનાર વોન્ટેડ જાહેર

Admin
Translate »